Today Breaking News

UP Weather News: चिलचिलाती धूप के बीच बारिश के आसार, जानें उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. UP Weather News: मार्च का महीना समाप्त होने वाला है और उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती धूप से गर्मी बढ़ती जा रही है। इन दिनों दिन के समय तेज धूप हो रही है जबकि रात में हल्की फुल्की ठंड देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में आने वाले दिनों में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि 19 मार्च से मौसम में थोड़ी बहुत तब्दीली देखने को मिल सकती है। 19 और 20 मार्च को प्रदेश के पूर्वी हिस्से के दक्षिण पूर्व भाग में अलग अलग स्थान पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
आने वाले दिनों में मौसम में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। रविवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार है। साथ ही 18 मार्च को भी प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहने वाला है। हालांकि 19 मार्च से मौसम में थोड़ी बहुत बदलाव देखने को मिल सकता है। 19 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिण पूर्व भाग में अलग अलग स्थान पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि इस अवधि में पश्चिमी यूपी में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।
वहीं 20 मार्च को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि इस अवधि में पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। साथ ही गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद जताई गई है। इसके साथ ही 21 मार्च को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है। 22 मार्च को भी उत्तर प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो अयोध्या में सबसे कम 10.5℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा बहराइच में 11.4 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरनगर में 12.3 डिग्री सेल्सियस, अलीगढ़ में 13.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा है।
'