Today Breaking News

गाजीपुर में ग्राम पंचायत कमेटी अध्यक्ष ने महिला संग की छेड़खानी, FIR दर्ज

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जनपद के बिरनो थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की ओर से शुक्रवार को ग्राम पंचायत कमेटी अध्यक्ष पर छेड़खानी का आरोप लगाया गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे मामले की जांच में जुटी है।
महिला की ओर से थाने में तहरीर दी गई कि वह बृहस्पतिवार की रात में शौच के लिए जा रही थी। इस दौरान बिरनो थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कमेटी अध्यक्ष मंडन कुमार राम मुझसे छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर उसकी ओर से जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही रुपये का प्रलोभन भी दिया गया। 

पीड़िता किसी तरह से आरोपी के चंगुल से बचकर घर आई। घर आकर उसने घटना की सूचना परिजनों को दी। मामले की जानकारी होने पर परिजन आगबबूला हो उठे। इसके बाद पीड़िता परिजनों संग थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। (संवाद सूत्र)
'