Today Breaking News

गाजीपुर में नए कानून (IPC) के बारे में पुलिसकर्मियों को दी गई जानकारी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में SP ओमवीर सिंह द्वारा पुलिस लाइन सभागार में संयुक्त निदेशक अभियोजन द्वारा नवीन भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 और अन्य अधिनियमों पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस कार्यशाला में अभियोजन द्वारा विवेचकों को नवीन संशोधित अधिनियमों के विषय मे विस्तार से बताया और समझाया गया।
इस दौरान कार्यशाला के विषय एवं उसकी महत्ता के संबंध में बताया गया। जिसके बाद नवीन भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम के विषय को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए ध्यान देकर समझने की बात आए सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीयों को कहा गया।
पुराने कानून एवं नए कानून के संबंध में अनुसंधानकर्ताओं को नए आपराधिक कानूनों को धाराओं और सजा से अवगत कराया गया। एवं उनको जागरूक कर उनकी क्षमता को विकसित कर प्रभावी कार्य करने के लिए समस्त अधिकारियों को प्रेरित किया।
नए कानून के संबंध में बताया गया कि पुराने कानून भारतीय दंड संहिता (IPC) को अब भारतीय न्याय संहिता किया गया है, जिसमें फोकस दंड से ज्यादा न्याय पर आ गया है।

इस दौरान DGC, ADGC (क्रिमिनल), SP सिटी ज्ञानेंद्र, SP देहात बलवंत, CO सिटी सुधाकर पाण्डेय, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी तथा गाजीपुर जनपद के समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
'