Today Breaking News

गाजीपुर फायर स्टेशन पर SP ओमवीर सिंह ने मुंबई में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों दी श्रद्धांजलि, निकाली गई जागरूकता रैली

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. अग्निशमन केंद्र पुलिस लाइन गाजीपुर में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर सेवा के दौरान शहीद हुए जवानों को याद कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में अग्निशमन कर्मी तथा पुलिस के जवान मौजूद रहे।
इसी क्रम में एसपी द्वारा अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठान, होटल, पेट्रोल पंप तथा सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को आग व उससे होने वाले नुकसान से बचाव के उपाय के बारे में जागरूक करेंगे।

एसपी ने बताया कि आज के ही दिन 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर माल वाहक जहाज फोर्ट स्टीकेन में लगी आग पर साहस व पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए काबू पाने के क्रम में आग बुझाने वाले दमकल के 66 अग्निशमन कर्मी आग की चपेट में आकर वीरगति को प्राप्त हुए थे। इन बहादुर अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन दिवस और 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन दल द्वारा अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में तीन फायर स्टेशन संचालित हो रहे हैं। साथ ही अगले कुछ महीनो में दो और फायर स्टेशन शुरू हो जाएंगे। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी अग्निशमन केंद्र, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन तथा अग्निशमन व पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।