Today Breaking News

गाजीपुर जिले के फौजी अनिल यादव का इलाज के दौरान निधन...शोक का माहौल

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के बिरनो थाना क्षेत्र के निवासी आर्मी के एक जवान की दिल्ली के आरआर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान सोमवार को निधन हो गया। यह सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल हो गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार बिरनो गांव निवासी अनिल यादव (30) पुत्र स्व शिवचंद यादव की तैनाती जालंधर में थी। जहां पर तबियत खराब होने पर उनका इलाज दिल्ली स्थित आर आर हॉस्पिटल में चल रहा था। जिनका इलाज के दौरान निधन हो गया। बता दे कि अनिल यादव 2013 में गाजीपुर सेना भर्ती में सफलता प्राप्त किए थे। उनकी नव वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पत्नि मंजू देवी के साथ एक 6 वर्ष की पुत्री और तीन वर्ष का पुत्र भी है जो साथ में ही रहते थे।

अनिल यादव अपने माता पिता के तीन पुत्रों में तीसरे नम्बर पर थे। वहीं दोनों भाई दीपक यादव और छोटू यादव घर पर रहकर खेती गृहस्थी का कार्य करते हैं। परिजनों ने बताया की बेटे का शव मंगलवार की सुबह आएगा। फिर अन्तिम संस्कार किया जाएगा। इस मार्मिक खबर के बाद पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

इस मौके पर क्षेत्रिय जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी और जवान अनिल यादव के चचेरे भाई मटरु यादव ने बताया कि अनिल बचपन से ही सेना में जाने का चर्चा करता था। वह बहुत ही मिलनसार और पढ़ने में तेज था। खेलकूद के साथ-साथ लोगों में वह सामाजिक कार्यों से चर्चा में बना रहता था। ऐसे महान जोशीले जवान के निधन से परिवार के साथ-साथ गांव के लोगों को भी एक बड़ा सदमा पहुंचा है। वह अपने घर का इकलौता कमाऊ बेटा था। ऐसे कम समय में दुखद घटना से परिवार के ऊपर पहाड़ टूट पड़ा है।

'