Today Breaking News

प्रॉपर्टी विवाद में...मुंबई से गांव आए युवक ने चाचा को हथौड़ी और सूजी से मारा...ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, कानपुर. यूपी के कानपुर में मुंबई से अपने गांव आए एक युवक ने संपत्ति बंटवारे को लेकर अपने चाचा को गिराकर पीटा। इसके बाद उनके ऊपर हथौड़ी से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुन गांव के लोग दौड़े तो उन्हें भी नहीं छोड़ा, हथौड़ी फिर सूजे से हमला कर दिया। गांव के लोगों ने उसे किसी तरह दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल की पत्नी ने महाराजपुर थाने में मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सिकठिया गांव में रहने वाले 45 साल के सुरेश रैदास और चंद्रपाल सौतेले भाई हैं। दोनों में प्रॉपर्टी के बंटवारे पर कई सालों से विवाद चल रहा है। कई बार गांव में पंचायत और मामला पुलिस तक पहुंचा लेकिन दोनों के बीच समझौता नहीं को सका। होली के दौरान दोनों के बीच फिर विवाद हुआ था। चंद्रपाल का बेटा महेंद्र होली पर मुंबई से गांव आया है। पिता से झगड़े की जानकारी पर उसने रविवार दोपहर सिकठिया बाजार में दुकान खोल रहे चाचा सुरेश पर हमला कर दिया। पहले गिराकर लात-घूसों से पीटा।

इसके बाद भी मन नहीं भरा तो हथौड़ी व सूजे से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुन वहां मौजूद गांव के लोगों ने उसे दबोचने का प्रयास किया तो उनपर भी हमला कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और महाराजपुर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में खास बात ये है कि मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
आरोपी महेंद्र को ग्रामीणों ने दबोचा।
गंभीर रूप से घायल सुरेश को सरसौल सीएचसी से कांशीराम ट्रामा सेंटर भेजा गया। हालत गंभीर होने पर कांशीराम से हैलट रेफर कर दिया गया। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों ने घायल की हालत बेहद नाजुक बताई है। पुरवामीर चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सुरेश की पत्नी ज्ञानवती की तहरीर पर आरोपित महेंद्र, उसके भाई राजेंद्र, धर्मेंद्र व पिता चंद्रपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महेंद्र पुलिस की हिरासत में है।
'