Today Breaking News

गाजीपुर का पशु अस्पताल भी भगवान भरोसे...हजारों पशुओं के इलाज के लिए केवल 2 कर्मचारी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जनपद के दुल्लहपुर के जाफरपुर ग्राम सभा में स्थित पशु अस्पताल में कर्मचारियों का अभाव है। यहां पर 2 कर्मचारी हैं। इस अस्पताल में लगभग 31 ग्राम सभा के लोग अपने पशुओं को दवा कराने के लिए आते हैं। कर्मचारियों की कमी के साथ ही चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। कर्मचारियों के अभाव में इतनी बड़ी आबादी को उचित इलाज उपलब्ध कराना बहुत ही कठिन साबित हो रहा है। वहीं, पशुचिकत्सा अधिकारी चंद्रमणि मौर्य ने बताया बजट के अभाव में समस्या हो रही है।
पशु चिकित्सा अधिकारी चंद्रमणि मौर्य ने बताया कि एक पशु अस्पताल में 5 हजार पशुधन की इलाज के लिए एक फार्मासिस्ट, 2 फोर्थ क्लास कर्मचारी, 1 पशुधन प्रसार अधिकारी के साथ एक डॉक्टर होना चाहिए। इस समय इस अस्पताल के ऊपर 31 ग्राम सभा की 30 हजार पशुओं के इलाज करने की जिम्मेदारी है। जो अपने आप में एक चुनौती है। इस हिसाब से देखा जाए तो यहां 25 कर्मचारियों की उपलब्धता जरूरी है, लेकिन यहां 2 ही कर्मचारी मौके पर उपलब्ध है।

इस समय अस्पताल में शौचालय पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। यहां हैंडपंप भी खराब हो चुका है। आए दिन अराजक तत्व अस्पताल में घुसकर अस्पताल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं, अस्पताल भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। पशुचिकत्सा अधिकारी चंद्रमणि मौर्य ने बताया कि 8 साल से कोई बजट नहीं आ रहा है। जिससे अस्पताल का मरम्मत कराया जा सके। वहीं, कर्मचारियों की कमी की वजह से आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
'