Today Breaking News

टोल प्लाजा के कर्मचारियों और ग्रामीणों में मारपीट, आक्रोशित लोगों ने की तोड़फोड़

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, जौनपुर. जौनपुर के सिरकोनी क्षेत्र में हौज टोल प्लाजा पर बुधवार की शाम को टोल कर्मचारियों की दबंगई देखने को मिली। जब टोल प्लाजा से 100 से 200 मीटर की दूरी पर स्थित हौज गांव निवासी एक व्यक्ति अपने चार पहिया वाहन से टोल प्लाजा से 100 मीटर दूर पर उसके गांव में जाने के लिए एक खड़ंजा है।
वह व्यक्ति अपने घर जा रहा था। टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने दबंगई दिखाते हुए उस व्यक्ति को रोक लिया। जब वह बताया कि हमारा घर 100 मीटर बगल में है। तो उस समय उसके वाहन में परिवार की महिलाएं भी बैठी थी। महिलाओं से भी कर्मचारियों ने गाली-गलौज करते हुए, उस व्यक्ति को जमकर मारा पीटा। इस प्रकार की सूचना जब ग्रामीणों को हुआ तो आक्रोशित ग्रामीणों ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर पूछना चाहा फिर टोल प्लाजा के लोग ग्रामीणों से बद्दतमीजी करने लगे।

इतने में आक्रोशित ग्रामीणों ने कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर मारपीट के साथ तोड़फोड़ किया। इस प्रकार की घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

हौज टोल प्लाज़ा के समीप डीएवी कॉलेज के पास मठिया गांव की तरफ जाने वाली एक कट सड़क निकली है। उक्त सड़क से अक्सर लोग चार पहिया वाहन टोल टैक्स बचाने के चक्कर में बचकर निकल जाते हैं। लोकल लोगों का कहना है उसी सड़क पर टोल प्लाज़ा के कर्मियों ने एक चार पहिया वाहन चालक से झगड़ा व मारपीट किया। वह वहां का रिश्तेदार था। इसी कारण उक्त गांव के स्त्री, पुरूष और युवकों की भीड़ टोल प्लाज़ा पर पहुंचकर पथराव करने लगे। टोल प्लाज़ा कर्मी उस समय टोल छोड़कर भाग गए। पथराव से टोलकर्मियों में ऐसी भगदड़ मची की 20 मिनट तक कोई भी कर्मी वहां मौजूद नही था।

टोल प्लाज़ा के कर्मियों का कहना है कि उक्त सड़क के पास पता नहीं कौन व्यक्ति था। हम लोग नही जानते। टोल प्लाज़ा कर्मी बनकर उसने मारपीट किया। उक्त सड़क के पास गांव के लोग आकर हम लोगों के ऊपर पथराव किया। हम लोग भाग कर अपनी जान बचाये। उन लोगों ने केबिनों तथा ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ किया। घटना की सूचना पर 112 डायल पुलिस पहुंची। उसके बाद थानाप्रभारी जलालपुर राजेश यादव तथा थाना प्रभारी जफराबाद सुरेन्द्र नाथ सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच किया। सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग से आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।

टोल प्लाजा प्रबंधक बलिकरन दुबे ने कहा कि टोल प्लाज़ा का कोई भी कर्मी टोल छोड़कर कही भी ड्यूटी नहीं करता है। उन लोगों ने अनायास ही टोल पर आकर ज्यादा नुकसान पहुंचाया। पुलिस को उक्त लोगों के विरुद्ध तहरीर दी जाएगी।

थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि हौज टोल प्लाज़ा पर मारपीट की बात सामने आई है। टोल प्लाज़ा पर लगे CCTV फुटेज निकलवाया जा रहा है। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
'