Today Breaking News

सज-धजकर बारात में पहुंची प्रेमिका ने दूल्हे पर फेंका तेजाब, मेहमानों ने पकड़कर पीटा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, बलिया. बलिया जिले में मंगलवार को दूल्हे पर उसकी प्रेमिका ने तेजाब फेंक दिया। युवती शादी से नाराज से थी। किसी को शक न हो, इसलिए सज धजकर बारात निकासी में शामिल होने के लिए पहुंची। मौका देखकर दूल्हे के पास गई। कमर से बोतल निकाली और उसके चेहरे पर फेंक दिया।
गनीमत रही कि तेजाब दूल्हे चेहरे पर नहीं पड़ा, लेकिन उसका हाथ झुलस गया। साथ ही उसके पास खड़ीं 3 महिलाएं झुलस गईं। वारदात के बाद युवती भागने लगी। मगर मेहमानों उसे पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। दूल्हे और महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया। प्राइमरी ट्रीटमेंट के बाद दूल्हे को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद 10.30 बजे बारात मऊ के लिए रवाना हुई। घायल महिलाओं को अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना बांसडीह थाना के डुमरी गांव की है।

गांव के लोगों ने बताया- 2 साल से दूल्हे राकेश बिंद का युवती से अफेयर चल रहा था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं, इसलिए दोनों के घरवाले रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। लेकिन दोनों एक-दूसरे के साथ शादी करने के लिए अड़े थे। मसले को सुलझाने के लिए कई बार पंचायत बुलाई गई।

पंचायत ने राकेश पर दबाव बनाया गया। इसके बाद राकेश के घरवालों ने उसे सूरत भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मामला शांत हुआ, तो राकेश के घरवालों ने उसकी शादी मऊ में तय कर दी। 7-8 दिन पहले राकेश के घर आया। शादी की तैयारियों में लग गया।

इधर, लड़की शादी से नाराज थी। वह राकेश को सबक सिखाना चाहती थी। मंगलवार 23 अप्रैल को राकेश की बारात निकल रही थी। किसी को उस पर शक न हो, इसलिए बारात निकासी के लिए सज-धजकर कर पहुंची। तेजाब की बोतल को कमर में छिपा रखी थी। दूल्हे की लावा परछाई की रस्म शुरू हुई। बाराती डीजे पर डांस कर रहे थे।
इस दौरान युवती दूल्हे के पास पहुंची। कमर से बोतल निकाली। यह देखकर बाराती चिल्लाने लगे। उसे रोकने की कोशिश की। मगर युवती ने उस पर तेजाब फेंक दिया, लेकिन दूल्हा पीछ हट और तेजाब उसके चेहरे के बजाय हाथ पर गिर गया। हालांकि, दूल्हे के पास खड़ीं 3 महिलाओं पर तेजाब गिर गया, जिससे तीनों बुरी तरह से झुलस गईं। घटना के बाद युवती को भागने लगी। दूल्हे के घरवालों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसे बेहरमी से पीटा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में थाने की पुलिस पहुंची और लड़की को थाने ले कर आई।

इधर, दूल्हे के घरवाले उसे और महिलाओं को बांसडीह CHC ले गए। यहां दूल्हे का 2 घंटे तक इलाज चला। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। रात 10.30 बजे बारात मऊ के बेल्थरा रोड के लिए रवाना हुई। फिर वहां पर शादी हुई। सुबह बारात लौटने के बाद दूल्हे के मां थाने पहुंची।

बांसडीह रोड थाना अध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडे ने बताया-दूल्हे पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। दूल्हे की मां की तहरीर पर धारा 326 (एसिड हमला) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती हिरासत में है। उससे पूछताछ जारी है।
'