Today Breaking News

अस्पताल में घुसकर छेड़खानी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, आजमगढ़. आजमगढ़ में अस्पताल में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया की रौनापार थाना क्षेत्र का रहने वाले अनिकेत सिंह ने बेटी के साथ गाली-गलौच करने के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया है।
यह पूरा मामला अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने आरोपी को भगाया। जिसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। इसी क्रम में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में पीड़िता के पिता ने बताया था कि अपनी पत्नी का आपरेशन जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में कराया था। रात 12 बजे रौनापार थाना क्षेत्र का रहने वाला अनिकेत सिंह अपने चार-पांच साथियों के साथ आकर अस्पताल में घुस गया। इसके बाद मेरी बेटी के साथ गाली-गलौच और छेड़खानी की घटना को अंजाम देने लगा। पीड़िता ने जब विरोध किया तो गाली-गलौच भी दी। पिता ने बताया कि एक वर्ष पूर्व आरोपी ने बड़े भाई की बेटी के साथ छेड़छाड़ किया था।

इस मामले का मुकदमा दर्ज कराया गया था। तभी से आरोपी रंजिश रखता था। आरोपी लगातार एक सप्ताह से घर के आगे पीछे चक्कर लगा रहा था। इस मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना के आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस बारे में सब इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद पटेल ने बताया कि आरोपी अनिकेत सिंह रौनापार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। सब इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि आरोपी के विरूद्ध आजमगढ़ जिले के रौनापार, मुबारकपुर और कोतवाली में आठ गंभीर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा।
'