Today Breaking News

गाजीपुर में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं-बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के कासिमाबाद में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं, युवतियों व छात्राओं जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत कासिमाबाद कोतवाली में तैनात महिला पुलिस कर्मियों द्वारा कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में स्कूल छात्राओं व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी गई। 
साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया गया। मिशन शक्ति टीम के साथ थाना क्षेत्र के शिव मंदिर परिसर, कस्बे में जाकर महिला एवं बालिकाओं से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की।

नारी सुरक्षा दल ने महिलाओं एवं बालिकाओं को पुलिस द्वारा चलाए महिला सशक्तिकरण अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। महिला कांस्टेबल सोनिया शुक्ला ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। कहीं भी आते-जाते समय किसी भी प्रकार की समस्या हो तो पुलिस से संपर्क करें। महिला कांस्टेबल वंदना श्रीवास्तव ने बताया कि किसी भी विषम परिस्थिति में डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी।
'