Today Breaking News

गाजीपुर जिला कारागार में रामनवमी का आयोजन, भजन-कीर्तन से राममय हुआ परिसर

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिला कारागार में बुधवार को रामनवमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में महिला बैरक में कन्यापूजन कर व्रति महिलाओं ने पारन किया। दोपहर से रामनवमी के पावन पर्व पर महिला एवं पुरूष बन्दियों ने भजन-कीर्तन कर भगवान श्रीराम को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
महिला बन्दियों में दीपू तिवारी, उषा देवी, विजयबाला देवी आदि महिला बन्दियों ने देवी गीत गाकर माहौल को राममय बना दिया। पुरूष बन्दियों मे उमेश, रविप्रताप, शुभम मिश्रा ने देवी गीत प्रस्तुत किया व सतीश कुमार ने ढोलक बजाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अन्त में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किए बन्दियों को जेल अधीक्षक सत्यप्रकाश ने पुरस्कृत किया।
महिला बंदियों के साथ रह-रहे बालक व बालिकाओं को खाने-पीने व पढ़ने लिखने का किट वितरित किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान पर अरविन्द बिन्द तथा द्वितीय स्थान पर दीपक सिंह यादव, संदीप सिंह यादव व श्याम सुन्दर रहे।

जेल अधीक्षक सत्यप्रकाश व प्रभारी जेलर रविन्द्र सिंह यादव ने उपस्थित बंदियों को रामनवमी पर्व की शुभकामना देते हुए सदमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपकार पाल, रविन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव व अभय मौर्य, बन्दीरक्षक व बन्दी आदि उपस्थित रहे।
'