Today Breaking News

कलयुगी पिता ने नाबालिग भाई-बहन को बनाया हवस का शिकार...मां भी देती रही साथ

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजियाबाद. गाजियाबाद की बॉर्डर थाना पुलिस ने नाबालिग बेटी और बेटे के साथ दरिंदगी के आरोपित सौतेले पिता और सहयोग करने वाली सगी मां को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
अंकुर विहार के सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने बताया कि चार दिन पूर्व दिल्ली पुलिस द्वारा जीरो एफआईआर लोनी बार्डर थाना पुलिस को स्थानांतरित हुई। उसमें बच्ची के साथ सौतेले पिता पर दरिंदगी करने का आरोप लगा था। 

लोनी बार्डर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। प्रयास केंद्र दिल्ली से नाबालिग बेटी और बेटे को लाकर जानकारी जुटाई गई। बेटी ने बताया कि सगे पिता की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। उसके बाद मां ने एक व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली। उस सौतेले पिता ने उसके और भाई के साथ दरिंदगी की। इसमें मां भी उसका साथ देती थी। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देती थी। 

भास्कर वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सौतेले पिता व सगी मां को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित सौतेले पिता ने बताया कि पीड़िता की मां किराए के मकान में अपने पहले पति के साथ रहती थी। इसका पति अक्सर बीमार रहता था। उसी समय से आरोपी के संपर्क में आ गई थी। उस समय खर्चे के लिए अकसर पैसे मांगती रहती थी। पति की मृत्यु के बाद दोनों ने शादी कर ली। पैसे कमाने के लालच में उससे देह व्यापार कराने लगा। उसकी नाबालिग बच्ची और बेटे के साथ भी दरिंदगी करने की बात स्वीकार की।

शादी का झांसा देकर पांच साल तक दुष्कर्म
एक अन्य घटना शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में घटी, जहां युवती से युवक ने शादी का झांसा देकर पांच साल तक दुष्कर्म किया। युवक ने कहीं और रिश्ता तय कर लिया। जानकारी होने पर युवती ने विरोध किया तो गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया है। 

शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की एक युवती की पांच साल पहले एक युवक से जान पहचान हुई। युवक ने शादी करने का वादा कर प्रेम जाल में फंसा लिया। फिर शादी का झांसा देकर पांच साल तक दुष्कर्म किया। अब युवक ने कहीं और अपनी शादी तय कर ली। आठ दिन बाद युवक की शादी है। युवती को इसकी जानकारी हुई तो उसने विरोध किया। शादी करने की बात कही। युवक ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। युवती ने थाने में शिकायत की।
'