Today Breaking News

UP Weather News: उत्तर प्रदेश के इन जिलों में अगले दो दिन आंधी-बारिश के साथ गिरेंगे ओले...रहें सतर्क

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. UP Weather News: उत्तर प्रदेश में अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिन तक यूपी के कई जिलो में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। कई जिलो में आंधी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी होगी। ब्रज में आगरा समेत अन्य मंडल के जिलों में रविवार को गरज-चमक और आंधी के साथ हल्की से मध्यम बूंदाबांदी के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
15 अप्रैल के दौरान आगरा, सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, झांसी, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी और मिर्ज़ापुर संभाग के जिलो में हल्की बारिश के आसार हैं। कुछ जगह तेज बारिश भी हो सकती है। अलीगढ़, कानपुर, लखनऊ, आजमगढ़ और अयोध्या मंडल के जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इसी अलावा बाकी बचे शेष यूपी में बादल आते-जाते रहेंगे। तापमान भी कम होगा। बारिश की ज्यादा संभावना नहीं है।

इधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बारिश के लिए उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ को जिम्मेदार ठहराया है। मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। आईएमडी के अनुसार, आगरा में शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। वहीं दिल्ली में सामान्य से तीन डिग्री अधिक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर-पश्चिम भारत में 12 अप्रैल से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से आकाश में बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ का असर 18-19 अप्रैल तक रहेगा। तब तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि 18 अप्रैल के बाद तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ना शुरू हो जाएगा।

16 अप्रैल से मौसम साफ
16 अप्रैल से यूपी में मौसम साफ होने लगेगा। राज्य में कहीं-कहीं बारिश नही होगी, लेकिन झांसी व सहारनपुर में बूंदाबांदी की उम्मीद बनी रहेगी। बाकी जगह मौसम साफ ही रहेगा। यूपी में अगला बारिश का दौर 19-20 अप्रैल के आसपास पश्चिमी यूपी व बुंदेलखंड को प्रभावित कर सकता है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम बिगड़ने वाला है। अंधड़, बारिश के साथ ओलावृष्टि का भी खतरा है। तीन दिनों तक ऐसे हालात रह सकते हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को तेज रफ्तार हवाओं या अंधड़ के साथ ओले गिरने की आशंका है। जबकि सोमवार को दिन में कई बार तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में चार से पांच डिग्री की कमी आ सकती है। इधर शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक होकर 38.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक होकर 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 59 दर्ज किया गया।

मई और जून के महीने में बढ़ेगा तापमान
अभी मौसम अठखेलियां कर रहा है। बादल छाए हुए हैं और बीच-बीच में बारिश हो रही है, इसलिए अभी तापमान सधा हुआ है। अप्रैल में तापमान के 40-42 डिग्री तक रहने के आसार हैं। जबकि मई और जून में पारा तेजी से बढ़ेगा। यह 42 से 45 डिग्री या इससे भी अधिक हो सकता है। इसी दौरान हीट स्ट्रोक का सबसे ज्यादा खतरा रहेगा।

गर्मियों में अगर हीट स्ट्रोक पड़ता है तो बड़े अस्पतालों की ओर भागने की जरूरत नहीं है। इस बार सबसे करीबी स्वास्थ्य केंद्र पर पूरा इलाज मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने शासन को जरूरी सामान की मांग भेज दी है। सामान आते ही केंद्रों पर भिजवा दिया जाएगा। आम तौर पर हीट स्ट्रोक पड़ने के बाद लोग बड़े अस्पतालों की ओर भागते हैं। जबकि इस स्थिति में त्वरित इलाज की जरूरत होती है। मामला अगर देहात का है तो शहर तक आने में काफी देर लग जाती है। कई बार रास्ते में ही मरीज का नुकसान हो जाता है।

पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और मैदानों में बने विभिन्न मौसमी सिस्टम ने शनिवार शाम वेस्ट यूपी में दस्तक दे दी। दोपहर बाद आसमान में छाए बादल रात तक घने होते गए। 10-15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं से गर्मी से राहत दी। आज इन सभी मौसमी सिस्टम का असर पूरे क्षेत्र में और व्यापक होने के आसार हैं। कुछ हिस्सों में तेज आंधी, ओलावृष्टि एवं बारिश के आसार हैं। हालांकि बारिश की व्यापकता एवं त्रीवता में पूर्व के अनुमान के सापेक्ष कमी की उम्मीद है। इससे किसानों को राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार आज उक्त सिस्टम के चलते मेरठ सहित आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी के भी आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार बारिश और आंधी का असर केवल आज तक अधिकतम रहेगा। कल से ये गतिविधियां सीमित स्थानों तक रहेंगी और मौसम साफ हो सकता है।

वहीं, शनिवार को मेरठ में दिन का तापमान 36.6 और रात का 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ जबकि रात का सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम। मेरठ का एक्यूआई 136 रहा जो मध्यम श्रेणी में है।
'