Today Breaking News

रणवीर सिंह और कृति सेनन ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन, बोले-हर-हर महादेव

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और अभिनेत्री कृति सेनन आज वाराणसी पहुंचे हैं। श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया। दोनों फिल्मी सितारों ने बाबा दरबार में 20 मिनट से अधिक समय बिताया। मंदिर के भीतर से रणबीर सिंह माखे त्रिपुंड और गले में माला डालकर निलके। उन्होने फैंस को गले लगाया, उनके साथ सेल्फी लिया और हर-हर महादेव के नारे लगाए।
वाराणसी के नमो घाट से इलेक्ट्रिक क्रूज पर सवार होकर दोनों फिल्मी सितारे मंदिर के गंगा द्वार पर पहुंचे थे। यहां पर कड़ी सुरक्षा और 200 पुलिस फोर्स की मौजूदगी में विश्वनाथ धाम में प्रवेश किए। रणवीर सिंह ने शिव भक्तों को फ्लाइंग किस दिया और सुरक्षा घेरा तोड़कर श्रद्दालुओं के बीच पहुंचे थे। वहीं कृति सेनन ने दोनों हाक उठाकर भक्तों को प्रणाम किया। गंगा घाट पहुंचने पर रणबीर सिंह ने गंगा द्वार, ललिता घाट और मणिकर्णिका घाट के नाविकों का अभिवादन भी किया।

बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचने पर रणवीर सिंह सफेद कुर्ते पायजामा पहने ऊपर से भगवा गमछा डाले दिखे। वहीं कृति सेनन भी भगवा सूट में नजर आईं। काशी में में दोनों भारी उत्साह में दिखे। वहीं फैंस भी खूब जोश में नजर आए।

काशी आने को लेकर पूछे गए सवाल पर रणबीर सिह ने कहा कि यहां आना बहुत अच्छा लगा। हालांकि इस दौरान उन्होने किन्ही और सवालों का जवाब नहीं दिया। भक्तों को फ्लाइंग किस, सुरक्षा घेरा तोड़कर श्रद्धालुओं से मिले रणवीर कपूर जैसे ही गंगा द्वार पहुंचे उन्होने भक्तों को फ्लाइंग किस दिया और सुरक्षा घेरा तोड़कर श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे। उन्होने बाबा दरबार के लिए जाते समय कई बार हर-हर महादेव का भी उद्घोष किया।

दोनों फिल्मी सितारों ने 20 मिनट से ज्यादा समय काशी विश्वनाथ मंदिर में बिताए। इस दौरान मंदिर प्रशासन की तरफ से पूजा की विशेष व्यवस्था की गई थी।

आज नमो घाट पर इंटरनेशनल डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का फैशन शो होगा। 20 देशों के राजदूत यहां पर आएंगे। वहीं, बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस कृति सेनन रैंप वाक करेंगी। कृति सेनन बनारसी साड़ी और अन्‍य पोशाक पहनकर रैंपवॉक भी करेंगी।

इस फैशन शो में बनारस के बुनकरों की शिल्प कला को पेश किया जाएगा। ये कार्यक्रम इंडियन माइनॉरिटी फाउंडेशन की ओर से आयोजित कराया जा रहा है। इसकी थीम है 'धरोहर काशी की'।
'