Today Breaking News

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी का कहर... जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. UP Weather News Today: उत्तर प्रदेश में पछुआ हवा तेजी से बह रही है। इससे लोगों को तेज धूप और हवा दोनों से परेशानी हो रही है। वहीं बुधवार उत्तर प्रदेश  में सुबह से धूप निकली रही। दिन चढ़ने के साथ तापमान भी बढ़ता चला गया। मंगलवार की अपेक्षा अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
उत्तर प्रदेश में प्रयागराज 40.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सबसे अधिक गरम रहा। प्रदेश में वाराणसी दूसरा गरम शहर रहा। वहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। प्रदेश में आगरा तीसरा गरम शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम में बदलाव शुरू होते ही बीमारियां पैर पसारने लगी है। ऐसे में अस्पतालों में मरीजों की तादाद बढ़ने लगी है। सुबह से ही काफी दूर दूराज से मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। भीड़ अधिक होने के कारण चिकित्सक को दिखाने के लिए घंटों लाइन में खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा है। तीन सौ से अधिक मरीज प्रति दिन अस्पताल पहुंच जाते हैं। मौसम के प्रभाव से सैकड़ों लोग बीमारी से ग्रस्त हैं।

बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सैकड़ों की तादाद में मरीजों की लंबी लाइनें लगी रहीं। सर्दी, बुखार, खांसी के साथ त्वचा रोग से अधिक लोग ग्रस्त हैं। एक दो मरीज डायरिया के भी दिखाई दिए। मरीजों को अस्पताल से दवाएं उपलब्ध कराई जा रही है सीएचसी पर एक्स-रे के साथ साथ लैब की भी सुविधा उपलब्ध है। खून की जांच सीएचसी पर हों रही है।

आज का मौसम पूर्वांचल में गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। गाजीपुर, वाराणसी में भी मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। कानपुर में अगले पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाये रहेंगे। रुक-रुक कर तेज हवा चलती रहेंगी। दिन में तापमान बढ़ेगा।

वहीं बागपत में आज का मौसम गुरुवार को सूर्यदेव के दर्शन होने से धूप खिलने की संभावना बनी हुई है। आसमान में बदली भी छाने के आसार बने हुए हैं।
'