Today Breaking News

परिवारवाद को बपौती मानने वाले लोग हुए बेनकाब- CM योगी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, आजमगढ़. लोकसभा चुनाव को लेकर आजमगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज से 10 वर्ष पहले आजमगढ़ के सामने पहचान का संकट था। भारत पर संकट और विश्वास का खतरा मंडरा रहा था। हर व्यक्ति के ऊपर सुरक्षा का खतरा मंडरा रहा था।
बेटी और व्यापारी सुरक्षित नहीं थी। पूरे देश में कहीं भी धमाके होते थे तो उसके तार आजमगढ़ से जुड़ जाते थे। इससे आजमगढ़ बदनाम होता था। आज आतंकवाद और नक्सलवाद पर प्रभावी अंकुश लगा है। नया आजमगढ़ बन गया है।

देश दुनिया में जाने में संकट नहीं होता है। पहले होटल और धर्मशाला में रूम नहीं मिलता था। पीएम ने नई पहचान दी है। अब तो पूरे देश के अंदर चार चरणों के चुनाव हुए हैं चार जून का इंतजार हुआ है। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निजामाबाद के गंधुई में दिनेश लाल यादव निरहुआ और लालगंज की भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर को जिताने की जनता से अपील की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज परिवारवाद को बपौती बनाने वाले लोग बेनकाब हुए हैं। नए भारत के नए उत्तर प्रदेश का नया आजमगढ़ बन गया है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नई पहचान मिली है। अब तक चार चरणों के चुनाव में पूरे देश में आवाज आ रही है कि एक बार फिर मोदी सरकार अबकी बार चार सौ पार। जो राम को लाएंगे हम उनको लाएंगे। पांच सौ वर्ष के वनवास को समाप्त कर प्रधानमंत्री ने अयोध्या में श्रीराम को स्थापित किया। आज आजमगढ़ में जनता का आशीर्वाद लेने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आए हैं।

'