Today Breaking News

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को लड़की के परिजनों ने पेड़ से बांधकर पीटा, प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, प्रयागराज. प्रयागराज में प्रेमिका के घर के अंदर पकड़े गए किशोर को पेड़ से बांधकर जानवरों की तरह पीटा गया। मामले का वीडियो सामने आने के बाद गंगानगर की उतराव पुलिस हरकत मे आई। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले लोगों व मारपीट का शिकार हुए किशोर को परिवार सहित थाना परिसर लेकर आई है।
रविवार को थाना परिसर मे मामले को लेकर दोनों पक्ष व गाव के संभ्रांत लोगो के साथ पंचायत के जरिये विवाद को खत्म कराने की कोशिश की जा रही है। प्रेमिका के घर के अंदर पकड़े गए किशोर को पेड़ से बांधकर जानवरो की तरह पीटा गया। मामले का वीडियो सामने आने के बाद गंगानगर की उतराव पुलिस हरकत मे आई।

पुलिस ने वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले लोगो व मारपीट का शिकार हुए किशोर को परिवार सहित थाना परिसर लेकर आई है।रविवार को थाना परिसर मे मामले को लेकर दोनों पक्ष व गाव के संभ्रांत लोगो के साथ पंचायत के जरिये विवाद को खत्म कराने की कोशिश की जा रही है।

जानिए पूरा मामला
प्रयागराज शहर से करीब 55 किलोमीटर दूर गंगानगर उतरांव थाना क्षेत्र के देवनीपुर गांव में शनिवार की सुबह एक 16 वर्षीय किशोर को गाव के कुछ लोगो ने एक नीम के पेड़ से रस्सियों के सहारे बांध दिया। इसके बाद उसके ऊपर एक व्यक्ति ने चप्पल से उसकी पिटाई शुरू कर दी।

किशोर पहले तो अपनी गलती पर शर्मिंदा होकर मार को सहन करता रहा। लेकिन उसके ऊपर जुल्म और ज्यादती की इंतेहा पार कर दी गई तो वह दर्द से चीख उठा। शोर-गुल और चीख-पुकार मौके पर गाव के लोगो का मजमा लग गया। किशोर के परिवार के लोग भी अपने घर से बाहर आ गए।

बेटे की बचाने की कोशिश में महिलाएं आपस मे एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर गाली गलौच करने लगी। इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने किशोर की पिटाई का मोबाइल् से वीडियो तैयार कर लिया जो अब सोशल मीडिया मे तेजी से वायरल है।

ग्रामीण लोगो के मुताबिक, मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है, जहां एक किशोर (उम्र करीब 16 वर्ष) अपने पड़ोस मे रहने वाली किशोरी (जो क्लास 7th की छात्रा है)करने के घर के कमरे मे शुक्रवार की देर रात 12 बजे घुस गया। घर वालो ने उसके बेटे के साथ देखा तो उनकी नाराजगी आक्रोश मे बादल गई। बताया जा रहा है कि किशोर को रात भर घर के एक कमरे मे बंद रखने के बाद उसे अगले दिन (शनिवार) सुबह करीब 7 बजे गाव के बीच एक नीम के पेड़ मे रस्सी से बांध दिया गया।

पुलिस दोनों पक्ष को पकड़कर थाने ले आई
उसके बाद उसके साथ किशोरी व गाव के अन्य लोगो ने किशोर के साथ मारपीट की। आरोप है, किशोर के घर वाले उसे बचाने आए तो उसके साथ भी मारपीट की गई। गाव मे विवाद के बीच किसी व्यक्ति ने थाना उतराव पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। थाना पुलिस ने विवाद कर रहे दोनों पक्ष को पकड़ कर थाने ले आई।

24 घंटे से थाना परिसर मे पंचायत जारी किशोरी पक्ष के परिवार से मिली तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने भाजपा के मण्डल अध्यक्ष राकेश बिन्द पुत्र दूध नाथ समेत, शुभम पुत्र कप्तान, किशोर (मार खाने वाला), खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

वहीं किशोर पक्ष ने भी किशोरी पक्ष के लोगो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तहरीर दी है। उनका कहना है कि यदि उनके लड़के ने अपराध किया था तो उसे पुलिस के हवाले करना था। उसके साथ जानवरों की तरफ मारपीट क्यों की गई। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया, मामले मे दोनों पक्ष को थाना परिसर मे लाकर तहरीर देने को कहा गया।

लड़की पक्ष से पहले उन्हे तहरीर प्राप्त हुई। जिसका केस दर्ज किया जा चुका है। दूसरे पक्ष से तहरीर देर मे प्रपट हुई है। तहरीर की जांच के उपरांत किशोर का मेडिकल आदि की कार्रवाई पूरी कर सुसंगत धाराओं मे केस दर्ज किया जाएगा।
 
 '