सुहागरात पर दूल्हे ने फांसी लगाई, पिता बोले- बेटे ने मनपसंद लड़की से की थी शादी
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, हरदोई. हरदोई में शादी कर लौटे दूल्हे ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। दुल्हन पूरी रात उसका इंतजार करती रही, लेकिन वह नहीं आया। मंगलवार सुबह गांव के बाहर एक खेत में उसका शव पेड़ से लटकता मिला।
![]() |
फोटो 11 मई की है। नीरज ने लक्ष्मी से शादी की थी। दोनों एक-दूसरे को पसंद किया था। |
परिवार के लोगों को मामले की जानकारी दी गई। शव देखकर मौके पर पहुंचे परिजन रोने लगे। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। युवक की शादी 11 मई को हुई थी। 12 मई को वह दुल्हन की विदाई कराकर घर आया था।
युवक ने शादी के बाद ऐसा कदम क्यों उठाया, किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है। दुल्हन बार-बार बेहोश हो जा रही है। परिजन-रिश्तेदार उसे ढांढस बंधा रहे हैं।
नीरज शादी के बाद से खुश था- पिता
मामला हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के कोड़रां गांव का है। मृतक का नाम नीरज (23) था। वह इंटर पास था। भीम आर्मी से जुड़ा था। उसकी ढाई महीने पहले नयापुरवा के मजरा अटवा कटैया गांव की लक्ष्मी से शादी तय हुई थी। दोनों के गांव की दूरी 9 किमी है।
नीरज और लक्ष्मी ने एक-दूसरे को पसंद किया था। पिता श्याम लाल ने 11 मई को नीरज के साथ बेटी लक्ष्मी की शादी की। 12 मई को नीरज दुल्हन को विदा कराकर अपने गांव लौटा।
![]() |
तस्वीर सात फेरों से पहले की है। दुल्हन लक्ष्मी काफी खुश थी। |
नीरज के परिजनों के मुताबिक, उसने फांसी क्यों लगाई, कुछ समझ नहीं आ रहा है। शादी में वह खुश नजर आ रहा था। नीरज शांत स्वभाव का था। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिता बोले- रात करीब 10 बजे कमरे से बाहर निकला नीरज के पिता रामचंद्र बताते हैं, बेटा शादी से खुश था। ढाई महीने पहले इसकी शादी तय हुई थी। इन दोनों की थोड़ी बहुत फोन पर बात भी होती थी। शादी के बाद जब नीरज घर आया था तो सबसे अच्छे से बात कर रहा था। सब लोग उससे हंसी मजाक कर रहे थे। उसने दिन में सबके साथ बैठकर खाना खाया। उसके बाद बाहर घूमने चला गया था।
शाम को भी हम लोगों के साथ बैठकर चाय पिया। रात में वो अपने कमरे में चला गया था। हम लोग भी सो गए थे। करीब 10 बजे वो घर से बाहर निकल गया। उसके बाद पूरी रात वापस नहीं लौटा। लेकिन बहू ने हमें इसकी जानकारी नहीं दी। मुझे मंगलवार सुबह साढ़े 6 बजे पता चला। गांव के लोगों ने घर आकर बताया था। मेरे बेटे के पास 7 हजार रुपए थे। अब वो पैसे भी गायब हैं। हमें नहीं पता, बेटे ने ऐसा कदम क्यों उठा लिया?
चाचा के सुसाइड का कारण नहीं पता- भतीजा नीरज के भतीजे शोभित ने बताया, चाचा ने अपनी पसंद की लड़की से शादी की थी। घर में भी सबने उनसे पूछा था। ऐसी कोई बात ही नहीं थी कि चाचा सुसाइड कर लें। घर में खुशी का माहौल था। लेकिन अब सब कुछ खत्म हो गया।
नीरज की घर में पहली शादी थी नीरज के 2 भाई और 1 बहन है। ये घर की पहली शादी थी। नीरज के बड़े भाई की बीमारी के चलते अभी शादी नहीं हुई है। बाकी भाई-बहन अभी छोटे हैं। घर के लोग खेती किसानी का काम करते हैं। वहीं नीरज की पत्नी के 2 बहन और 1 भाई है। वो 10वीं तक पढ़ी है। उसके पिता श्यामलाल खेती-किसानी करते हैं।