उत्तर प्रदेश में 28 पीपीएस अफसरों के तबादले, 3 दिन में 80 PPS बदले गए
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. यूपी डीजीपी हेड ऑफिस ने शनिवार रात 28 पीपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। बीते 3 दिन में 80 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले किए जा चुके हैं। इसमें ज्यादातर वे हैं, जो या तो लंबे समय से एक ही जिले में रह चुके हैं या फिर उन्होंने खुद अपने ट्रांसफर के लिए अनुरोध किया था।
जिन अधिकारियों के शनिवार को तबादले किए गए हैं, उनमें लखनऊ में तैनात 4 पीपीएस अफसर भी शामिल हैं। पुलिस कमिश्नरेट में तैनात एसीपी ट्रैफिक अंशु जैन को बागपत भेजा गया है। लखनऊ पीएसी में तैनात अभय नाथ मिश्रा को संतकबीरनगर भेजा गया है।
लखनऊ एसएसएफ में तैनात रजनीश कुमार यादव को बलिया, सतर्कता अधिष्ठान में तैनात अजय प्रताप सिंह को आजमगढ़, इटावा में लंबे समय से तैनात नागेंद्र चौबे को सीतापुर में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर भेजा गया है। इससे पहले गुरुवार को 25 पीपीएस, शुक्रवार को 27 पीपीएस और अब आज 28 पीपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं।
तबादलों की एक वजह यह भी
तबादलों के पीछे लंबे समय से एक ही पद पर तैनाती और खुद का अनुरोध भी है। इसके अलावा एक वजह यह भी बताई जा रही है कि मौजूदा डीजीपी 31 मई को रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में वे रिटायरमेंट से पहले प्रदेश की कानून व्यवस्था के नजरिए से अफसरों का ट्रांसफर कर रहे हैं।
अभी कुछ और तबादलों के अनुमान लगाए जा रहे हैं। वैसे भी यूपी में तबादला नीति लागू की गई है, जो 15 जून तक चलेगी। यानी इस अवधि में तबादले होते रहेंगे। जिन अफसरों के अब तक तबादले किए गए हैं, उनमें कई अधिकारी लंबे समय से एक ही जिले में तैनात थे। इसके चलते उन्हें स्थानांतरित किया गया है।
देखें लिस्ट...
अधिकारी | कहां तैनाती थी | कहां भेजे गए |
अंशु जैन | सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ | पुलिस उपाधीक्षक, बागपत |
गौरव कुमार शर्मा | पुलिस उपाधीक्षक, बलिया | पुलिस उपाधीक्षक, एसीओ जोन, लखनऊ |
गौरव शर्मा | पुलिस उपाधीक्षक, आजमगढ़ | पुलिस उपाधीक्षक, फतेहपुर |
अवधेश कुमार पाण्डेय | पुलिस उपाधीक्षक, हरदोई | पुलिस उपाधीक्षक, तकनीकी सेवायें, उप्र लखनऊ |
सुधांशु शेखर | पुलिस उपाधीक्षक, एटा | पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ, उप्र लखनऊ |
अजीत चौहान | पुलिस उपाधीक्षक, संतकबीरनगर | पुलिस उपाधीक्षक, हरदोई |
सुरेश कुमार | सहायक सेनानायक, 05वीं वाहिनी एसएसएफ, सहारनपुर | पुलिस उपाधीक्षक, कन्नौज |
अजय कुमार त्रिवेदी | पुलिस उपाधीक्षक, एसीओ सेक्टर, मुरादाबाद | पुलिस उपाधीक्षक, एसीओ मुख्यालय, उप्र लखनऊ |
सुनील कुमार वर्मा | पुलिस उपाधीक्षक, यूपीपीसीएल, गाजियाबाद | पुलिस उपाधीक्षक, यूपीपीसीएल, अलीगढ़ |
अभय नाथ मिश्र | सहायक सेनानायक, 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ | पुलिस उपाधीक्षक, जनपद संतकबीरनगर |
देवेन्द्र कुमार- ।। | पुलिस उपाधीक्षक, अम्बेडकरनगर | पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चन्दौली |
श्वेता आशुतोष ओझा | पुलिस उपाधीक्षक, रेलवे सहारनपुर | सहायक सेनानायक, 20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़ |
मनोज कुमार सिंह | सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज | पुलिस उपाधीक्षक, झांसी |
अजय प्रताप सिंह | पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, उप्र लखनऊ | पुलिस उपाधीक्षक, आजमगढ़ |
राजीव कुमार सिसौदिया | पुलिस उपाधीक्षक, चंदौली | पुलिस उपाधीक्षक, रेलवे सहारनपुर |
सतीश चन्द्र शुक्ला | पुलिस उपाधीक्षक, सीतापुर | पुलिस उपाधीक्षक, भदोही |
अमित सक्सेना सहायक | पुलिस उपाधीक्षक, कुशीनगर | पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद |
रजनीश कुमार यादव | सहायक सेनानायक 01वीं वाहिनी एसएसएफ, लखनऊ | पुलिस उपाधीक्षक, बलिया |
हरिराम यादव | सहायक सेनानायक, 04वीं वाहिनी एसएसएफ, मथुरा | पुलिस उपाधीक्षक, देवरिया |
विनीत कुमार | पुलिस उपाधीक्षक, फिरोजाबाद | पुलिस उपाधीक्षक / मुख्य एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी, अलीगढ़ |
विनीत सिंह सहायक | पुलिस उपाधीक्षक, सीआईडी सेक्टर, कानपुर नगर | पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ |
पीतम पाल सिंह | पुलिस उपाधीक्षक, खीरी | पुलिस उपाधीक्षक, मथुरा |
जितेन्द्र सिंह परिहार | पुलिस उपाधीक्षक / मुख्य एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी, अलीगढ़ | पुलिस उपाधीक्षक, खीरी |
अपेक्षा निम्बाडिया | पुलिस उपाधीक्षक, मुरादाबाद | पुलिस उपाधीक्षक, शामली |
सृष्टि सिंह | सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट कानपुर नगर | पुलिस उपाधीक्षक, औरैया |
राजेश कुमार राय- ।। | पुलिस उपाधीक्षक, चंदौली | पुलिस उपाधीक्षक, सोनभद्र |
नागेन्द्र कुमार चौबै | पुलिस उपाधीक्षक, इटावा | पुलिस उपाधीक्षक, सीतापुर |
अभय नरायण राय | पुलिस उपाधीक्षक, ललितपुर | पुलिस उपाधीक्षक, इटावा |