Today Breaking News

गाजीपुर में बिना अनुमति रखी गई अंबेडकर प्रतिमा हटाई गई

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र में एक विवाद सामने आया। शेरपुर खुर्द गांव में कुछ लोगों ने बिना अनुमति डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। प्रतिमा स्थापना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। नायब तहसीलदार भगवान पांडेय और क्षेत्रीय लेखपाल अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे।

मच्छटी चौकी इंचार्ज ओमवीर सिंह भी पुलिस बल के साथ वहां आए। दलित समाज के लोगों ने गांव की नवीन परती भूमि पर प्रतिमा स्थापित की थी। आसपास के लोगों ने इसका विरोध किया और प्रशासन को सूचित किया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष एकत्र हो गए।

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को संभाला। उन्होंने लोगों को समझाया कि बिना अनुमति के प्रतिमा स्थापित नहीं की जा सकती। लोगों ने अधिकारियों की बात मान ली और प्रतिमा को हटा दिया गया। नायब तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि बिना परमिशन के कोई भी मूर्ति स्थापित नहीं की जा सकेगी।
 
 '