भाजपा नेता बब्बन सिंह की महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत, नेता जी बोले- यह केतकी सिंह की साजिश
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, बलिया. बलिया में भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी ने महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत की। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि कार्यक्रम के दौरान डांसर उनके पास आकर नाचने लगती है। नाचते हुए वह उनके पैर पर बैठ जाती है।
इसके बाद भाजपा नेता महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत करने लगते हैं। वहां मौजूद लोग भाजपा नेता को रोकते नहीं, बल्कि तालियां बजाने लगते हैं। पीछे से कुछ लोग हूटिंग कर रहे हैं। बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना बज रहा है। वीडियो के आखिरी में भाजपा नेता के सहयोगियों ने महिला डांसर पर पैसे भी बरसाए।
बब्बन सिंह रघुवंशी भाजपा प्रदेश कार्य समिति में सदस्य हैं। वीडियो पर बब्बन सिंह ने कहा- यह साजिश के तहत मुझे बदनाम करने के लिए बनाया गया है। भाजपा विधायक केतकी सिंह और उनके लोगों ने यह साजिश रची है। भाजपा नेता की सफाई, कहा- मैं ऐसा नहीं कर सकता भाजपा नेता बब्बन सिंह ने वीडियो पर सफाई दी। कहा- मैं एक बारात में शामिल होने बिहार गया था। वहां बीजेपी विधायक केतकी सिंह के पति और उनके लोग भी मौजूद थे। उन्हीं के लोगों ने साजिश के तहत फर्जी वीडियो बनाया। मेरी उम्र 70 साल है। मुझे आयुष्मान कार्ड मिला है। मैं ऐसा काम नहीं कर सकता।
बब्बन सिंह बोले- मैं SP से शिकायत करूंगा बब्बन सिंह ने कहा- केतकी सिंह से मेरे मतभेद हैं। दयाशंकर सिंह मेरे रिश्तेदार हैं। दयाशंकर सिंह से भी केतकी सिंह का मतभेद हैं। मैं 1993 में चुनाव लड़ा था। मुझे 22 हजार वोट मिले थे। अब मैं फिर से पार्टी से चुनाव लड़ना चाहता हूं। इसी वजह से मेरे खिलाफ यह साजिश रची गई। वायरल वीडियो फर्जी है। हम कप्तान से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे और जांच की मांग करेंगे।
केतकी सिंह बोलीं- जबरन कोई वीडियो नहीं बना सकता
बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया- बब्बन सिंह रघुवंशी मेरे पिता की उम्र के हैं। वो मेरे बारे में क्या कह रहे हैं, यह मैं नहीं जानती। मुझे बांसडीह की जनता ने चुना है। मैं विकास के बारे में सोचती हूं।
वीडियो में क्या है? ये मैं नहीं जानती, लेकिन वीडियो कोई जबरदस्ती नहीं बना सकता। मेरे पास न इतना समय है, न मैं इतनी खाली हूं कि यह सब करूं। मैं इस तरह की बात का खंडन करती हूं। बब्बन जी के बारे में सभी लोग जानते हैं। वो क्या बोलते हैं और क्या करते हैं।
कौन हैं बब्बन सिंह? बब्बन सिंह बलिया के मुरली छपरा ब्लॉक के रामनगर गांव के रहने वाले हैं। वह भाजपा प्रदेश कार्य समिति में सदस्य हैं। इसके साथ ही किसान सहकारी चीनी मिल्स समिति लिमिटेड, रसड़ा के उपसभापति भी हैं। वह 25 साल पहले बीजेपी के टिकट पर बांसडीह विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं।