Today Breaking News

मुस्लिम युवक ने देश विरोधी पोस्ट किए, इंस्टाग्राम पर लिखा- पाकिस्तान जिंदाबाद, गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, मेरठ. मेरठ में मुस्लिम युवक ने सोशल मीडिया पर भारत के विरोध में आपत्तिजनक पोस्ट किया। युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखकर कुछ पोस्ट शेयर किए। उसने भारत की एयर स्ट्राइक को गलत और पाकिस्तान को सही बताया।
देशविरोधी पोस्ट करने वाले मो. जैद को पुलिस ने अरेस्ट किया
पोस्ट को लेकर हिंदुवादी लोगों ने हंगामा किया और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। वह सैलून में काम करता है। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। सोशल मीडिया पर लगातार देश-विरोधी पोस्ट कर रहा था
प्रभात नगर के स्थानीय पार्षद संजय सिंह सैनी ने बताया- बुधवार को मॉकड्रिल हो रही थी। इसी बीच मो. जैद नाम के लड़के ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान सही है, इस तरह के कमेंट करना शुरू कर दिया।

उसके पोस्ट पर और लोगों ने भी पाकिस्तान के फेवर में कमेंट कर दिए। जैद मेरठ सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रभात नगर में मयूर सैलून में हेयर ड्रेसर है।

उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के अलावा पाकिस्तानी यूट्यूबर्स के अकाउंट के पोस्ट पर भी लगातार भारत विरोधी कमेंट किए। पुलिस जैद के सभी पोस्ट को एनालॉइज कर रही है। उसकी सोशल मीडिया प्रोफाइल के पोस्ट में देश को लेकर काफी आपत्तिजनक एक्टिविटी मिली हैं।
आरोपी ने सोशल मीडिया पर लगातार भारत को लेकर गलत पोस्ट की।
विनोद ने बताया कि बुधवार दोपहर 3.30 बजे पता चला कि जैद ने कुछ भारत विरोधी पोस्ट और कमेंट किए हैं। जिस पर लगातार कमेंट आ रहे हैं। उसने वीडियो जारी कर पाकिस्तान जिंदाबाद भी कहा। फिर हम लोग मयूर सैलून पहुंचे।

यहां काम करने वाले शाहरुख ने बताया कि जैद यहीं काम करता है, मगर इस समय कहीं गया हुआ है। फिर हम लोग थाने पहुंचे और शिकायत दी।

पुलिस ने युवक की पहचान की
सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि एक युवक ने सोशल मीडिया पर देश को लेकर गलत पोस्ट किए हैं। उस युवक की पहचान हो चुकी है। युवक के किए गए पोस्ट, कमेंट को लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि युवक को अरेस्ट कर लिया गया है। इसका नाम मो. जैद है। वह इंद्रा चौक कोतवाली का रहने वाला है। युवक पर सिविल लाइन थाने में देशद्रोह सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा जा रहा है।
 
 '