Today Breaking News

गाजीपुर में लू का प्रकोप जारी, 42 डिग्री पहुंचा तापमान

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में तीखी धूप की तल्खी लगातार बढ़ती जा रही है। तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। आज का तापमान 42 डिग्री पहुँच गया। दिनोदिन बढ़ती गर्मी से लोग बेहाल है। आने वाले दिनों में भीषण गर्मी की सम्भावना जताई जा रही है। मालूम हो कि पिछले 5 दिनों से अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच बना हुआ है। ऐसे में इंसान ही नहीं पशु पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं।
मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहेगा। पश्चिमी हवाएं 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है साथ ही लू का असर देखने को मिलेगा।

मौसम जानकारों के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। तेज धूप और लू के थपेड़े लोग परेशान है। तीखी धूप से पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

भीषण गर्मी में सूरज अपना रौद्र रुप दिखा रहा है। इससे पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। दिन बढ़ने के साथ-साथ लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। आलम यह है कि लोगों को चेहरे पर कपड़ा बांधकर एवं छाता लेकर घर से निकलना पड़ रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम देखी जा रही है।
 
 '