Today Breaking News

गाजीपुर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय मातृशक्ति गौरव समिति ने तिरंगा यात्रा निकाली। बुधवार शाम को जिला मुख्यालय पर हुई यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। सभी महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए।

यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सरजू पांडे पार्क पहुंची। यहां आयोजित सभा में महिलाओं ने कहा कि पाकिस्तान ने कश्मीर में जो नापाक हरकत की थी, उसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मार गिराया है।

महिलाओं ने कहा कि वे इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से वीर सैनिकों का सम्मान कर रही हैं। साथ ही आतंकवादियों और पाकिस्तान को संदेश दिया कि अगर फिर ऐसी हरकत की गई तो उसका और भी कड़ा जवाब दिया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभर में तिरंगा यात्रा निकालकर सैनिकों का सम्मान कर रहे हैं।
 
 '