Today Breaking News

साहब! पत्नी प्रेमी संग फरार, पति और तीन बच्चों को छोड़ा, घर से धन और जेवर भी ले गई

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, प्रयागराज. प्रयागराज के उतराव थाना क्षेत्र के भदवा गांव से एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर गई है। साथ ही घर से नगदी और जेवरात भी ले गई है।

पीड़ित पति राजू ने उतराव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। राजू हडिया थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव का रहने वाला है। उसकी शादी 15 साल पहले भदवा गांव की महिला से हुई थी।

राजू ने बताया कि पहले वह अपनी ससुराल हंडिया में रहता था। वहां पति-पत्नी में विवाद होता था। इसलिए पत्नी के मायके भदवा में किराए का कमरा लेकर रहने लगे। कुछ दिन पहले राजू अपने घर गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी भदवा गांव के ही एक युवक के साथ फरार हो गई।

पति राजू ने बताया कि उसकी पत्नी का पहले से ही भादवा गांव के एक युवक से अवैध संबंध था। जिसको लेकर उसने कई बार विरोध भी किया था तथा शिकायत भी की थी। पर उसकी पत्नी द्वारा गुमराह कर उसे अंधेरे में रखा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। पति ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

 
 '