शादी से मना करने पर लड़की को गोली मारी
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, मैनपुरी. मैनपुरी में बुधवार को शादी से इनकार करने पर युवक ने लड़की के सिर में गोली मार दी। मैरिज हॉल में दोनों पक्ष रिश्ते की बात फाइनल करने आए थे। लड़का-लड़की को अलग कमरे में बात करने के लिए भेजा गया। उसके कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई।
घटना के बाद आरोपी वहां से भाग गया। उसके परिजन भी चले गए। जबकि लड़की के परिजन उसे सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना हिमायूंपुर के मोटा रोड भैंसरोली भट्टा चौराहे के पास के शगुन पैलेस गैरिज होम की है।
अब पढ़िए पूरा मामला...
भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नगला राम सहाय निवासी रघुवीर सिंह की बेटी दीपिका के रिश्ते की बात थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव सगामई निवासी अमुख के साथ चल रही थी। बुधवार शाम को रघुवीर परिजन संग बेटी को लेकर भैंसरोली स्थित मैरिज होम पहुंचे थे। अमुख भी मामा बालिस्टर सिंह और ममेरे भाई संतोष के साथ आया था।
![]() |
इसी मैरिज होम में शादी से मना करने पर लड़की को गोली मारी। |
शादी से मना करने पर मार दी गोली शादी की बात हो रही थी। सभी ने कहा लड़का- लड़की अकेले में जाकर बात कर लें। इसके बाद लड़का-लड़की बात करने अलग कमरे में चले गए। दोनों में आपस बात कर रहे थे। तभी दीपिका ने शादी करने से मना कर दिया। इस पर अमुख ने तमंचे से दीपिका के सिर में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर सभी लोग कमरे की तरफ दौड़े। वहां देखा कि दीपिका लहूलुहान हालत में नीचे पड़ी थी।
इस बीच आरोपी वहां से भाग गया। परिजन ने युवती को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। युवती के परिजन से बातचीत कर घटना की जानकारी ली।
मौके से तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद सीओ भोगांव सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। डॉक्टरों के अनुसार, शिखा की स्थिति अब खतरे से बाहर है। उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी हैं।
मैरिज होम के संचालक ने कहा- लड़का शादी का दबाव बना रहा था शगुन मैरिज होम के संचालक प्रह्लाद ने बताया- उनके यहां लड़का पक्ष और लड़की पक्ष दोनों आकर मिले थे। कहा था कि एक-दूसरे को लड़का और लड़की दिखाना है। जिसके लिए उन्होंने मैरिज होम के नीचे बेसमेंट में लड़का लड़की को दिखाने के लिए बोल दिया था। इसके बाद हम लोग ऑफिस में बैठ गए थे।
थोड़ी देर बाद आवाज हुई, तब हम लोग भागकर नीचे गए, तो देखा लड़का मौके से भाग रहा था। उसको पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया। नीचे क्या हुआ था, इसके बारे में उसे कोई खास जानकारी नहीं है। लेकिन यह तो सुनने में आ रहा था कि लड़की शादी के लिए मना कर रही थी। लड़का शादी के लिए उसे पर दबाव बना रहा था। जब वह नहीं मानी तो उसने तमंचे से फायर कर दिया और तमंचा वहीं पर छोड़कर भाग गया।
परिजन और रिश्तेदार हिरासत में पुलिस यह भी जानने में जुटी है कि अमुख अपने रिश्ते के लिए आया था तो वह तमंचा क्यों लाया था। पुलिस अमुख का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। उसके परिजन और रिश्तेदारों को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया- दोनों परिवार के लोगों के बीच शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। लड़की के शादी से मना करने पर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।