Today Breaking News

प्रेम के इश्क़ में गिरफ्तार हुआ सोनू, लिंग परिवर्तन कराकर बना सोनिया, मंदिर में लिए सात फेरे

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, कुशीनगर. कुशीनगर में एक लड़के ने दूसरे लड़के से शादी कर ली। दोनों करीब डेढ़ साल से रिलेशन में थे। शादी के दौरान एक लड़के ने साड़ी पहनी। साड़ी के ऊपर चुनरी ओढ़ी। लड़कियों की तरह मेकअप किया। हाथ में चूड़ी पहनी, बिंदी लगाई और काजल लगाया। उसके बाद मंदिर में घुटने के बल बैठकर अपने प्रेमी से मांग में सिंदूर भरवाया। शादी के बाद दोनों मंदिर से अपने कमरे में चले गए।
ये मामला कुशीनगर के नौरंगिया थाना क्षेत्र के शीतलापुर गांव का है। यहां के रहने वाले सोनू (30) और प्रेम (31) ने एक महीने पहले शादी कर ली थी। सोनू महराजगंज का रहने वाला है। डेढ़ साल पहले वो कुशीनगर में प्रेम के साथ किराए के घर पर रहने लगा। दोनों एक्स्ट्रा में काम करते हैं। शादी के बाद सोनू ने अपना नाम सोनिया रख लिया है। वो कहता है, प्रेम मेरे पति हैं।

सोनिया बोली- प्रेम मेरे पति हैं
1 महीने पहले जब दोनों ने शादी की तो सोनू अपनी मांग में सिंदूर लगाकर कमरे से बाहर निकलता। वो अपना नाम भी सबको सोनिया बताता। पूछने पर उसने बताया कि मैंने और प्रेम ने शादी कर ली है। प्रेम मेरे पति हैं। इसके बाद लोगों ने दोनों का विरोध करना शुरू कर दिया। दोनों से कमरा खाली करने के लिए बोला गया। हालांकि अभी दोनों अपने कमरे से गायब हैं। लोगों का कहना है, वो दोनों हनीमून पर नेपाल गए हैं।

दोनों के परिवारों ने तोड़ा रिश्ता
स्थानीय बताते हैं, विरोध करने पर सोनू उर्फ सोनिया कहता था उसे अब अपनी पहचान और प्यार दोनों मिल गए हैं। वह अब खुद को पूरा महसूस करती है। वहीं प्रेम कहता था, प्यार शरीर से नहीं, आत्मा से होता है। लोगों की राय से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। प्रेम और सोनू की शादी का वीडियो मंगलवार को सामने आया है। जिसके बाद मामला सुर्खियों में आया। दोनों की शादी के बाद दोनों के परिवारों ने उनसे अपना रिश्ता तोड़ लिया है।
 
 '