शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म, दरोगा बनते ही खोज ली दूसरी लड़की
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. वाराणसी में एक वर्दीधारी पर महिला के साथ यौन शोषण से जुड़ा मामला सामने आया है। विधवा ने आरोपी दरोगा के खिलाफ रेप की धारा केस दर्ज करा रखा है।
उधर, जब दरोगा के किसी अन्य युवती की 13 जून को शादी की जानकारी हुई तो पीड़िता पहुंची पुलिस कमिश्नर ऑफिस और दरोगा की शादी रुकवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
आरोप लगाया कि दरोगा और उसके परिवार वाले उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दुष्कर्म के आरोपी दरोगा की लखनऊ में पोस्टिंग बताई जा रही है।
विस्तार से जानिए क्या है मामला
मुगलसराय के कटेसर की रहने वाली युवती की शादी 15 मई 2008 को वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बीकापुर में सतीश से हुई थी। शादी के चार साल बाद 2012 में सतीश की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई।
पति की मौत के बाद बच्चों के साथ विधवा ससुराल में रह रही थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला अभिषेक 19 दिसंबर 2015 की रात उसके कमरे में घुस गया।
वह गहरी नींद में थी। आहट से आंख खुली तो सामने गांव का रहने वाला अभिषेक था। उसने जबरदस्ती उसके साथ दुराचार किया। उसने शोर मचाने की कोशिश की तो गमछे से मुंह बांध दिया।
दुष्कर्म करने के बाद अभिषेक ने उससे शादी का वादा किया। पति की मौत के बाद दो बच्चों के साथ रह रही महिला अभिषेक के झांसे में आ गई।
उसे लगा कि बच्चों को पिता का प्यार मिल जाएगा और उसकी जिंदगी की राह भी आसान हो जाएगी। इसके बाद से अभिषेक लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा आश्वासन देते हुए की जल्दी ही अपने परिजनों से बात करके वह शादी कर लेगा।
ससुराल वालों ने घर से निकाला
इसकी जानकारी ससुराल वालों को हो गई तो 2019 में बहू को घर से निकाल दिया। महिला अपने मायके कटेसर मुगलसराय (चंदौली) आकर रहने लगी।
अभिषेक कटेसर स्थित उसके मायके भी आने लगा। वहां भी उसने कई बार सम्बन्ध बनाए। शादी की बात पूछने पर कहता की नौकरी लगते ही बारात लेकर आऊंगा।
वर्दी मिलते के बाद डाला शादी का दबाव डाला तो नंबर के दिया ब्लाक
13 मार्च 2023 को अभिषेक की पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर नौकरी लग गई। नौकरी लगने के बाद जब भी अभिषेक छुट्टी पर बनारस आता, कटेसर आता था उससे मिलने।
शादी का झांसा देकर शोषण करता था। नौकरी के एक साल बाद जब महिला ने दरोगा बन चुके अभिषेक पर शादी का दबाव डाला तो उसने कटेसर आना छोड़ दिया।
अप्रैल 2024 को दरोगा ने महिला का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। दूसरे नंबर से जब महिला ने दरोगा को फोन किया तो उसने उसके साथ शादी करने से इनकार कर दिया।
दिसंबर में पीड़ित महिला ने दरोगा के परिजनों से मुलाकात कर दोनों के बीच शारीरिक संबंध, शादी के वादे से संबंधित कई चैट, फोटो वीडियो दिखाए। दरोगा के परिजनों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया।
हार गई तो पहुंची पुलिस ऑफिस
अभिषेक की दगाबाजी के चलते अपना सबकुछ लुटा देने वाली पीड़ित महिला ने हार नहीं मानी। दरोगा के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए उसने चौबेपुर थाने के कई चक्कर काटे।
वहां सुनवाई नहीं हुई तो आला अधिकारियों को अपनी व्यथा सुनाई। 01 मई 2025 को चौबेपुर पुलिस ने आरोपी दरोगा अभिषेक, उसके पिता अशोक और माता के खिलाफ धारा 376, 504, 506 के तहत केस दर्ज किया।
केस के बीच तय कर ली दूसरी युवती से शादी
चौबेपुर थाने में केस दर्ज होते ही परिजनों ने दरोगा की शादी सिंधोरा वाराणसी की रहने वाली एक युवती से तय कर दी। शादी आगामी 13 जून को है।
कटेसर रह रही पीड़िता को जब अभिषेक की शादी की जानकारी हुई तो मंगलवार को युवती पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंची और प्रार्थना पत्र देते हुए शादी रुकवाने के साथ ही दुष्कर्म के मामले में आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी की मांग की।