गाजीपुर में बदला मौसम का मिजाज, अगले 5 दिन में मध्यम बारिश की संभावना
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादलों की आवाजाही से तापमान में गिरावट आई है। आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा ने मौसम का पूर्वानुमान साझा किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अगले 5 दिनों में मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
पूर्वी और पश्चिमी हवाएं 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। पिछले 5 दिनों से तापमान 30 से 35 डिग्री के बीच बना हुआ है। कभी-कभी तेज धूप निकलने से उमस भी बढ़ी है।
मौसम विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि मौसम में बदलाव को देखते हुए कृषि कार्य करें। लोगों को मानसून की झमाझम बारिश का इंतजार है। बादलों की आवाजाही से आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद जग गई है।