Today Breaking News

घर से 8 वर्षीय बच्ची को उठा ले गया कुकर्मी, बच्ची के प्राइवेट पार्ट में 4 टांके लगे, मुठभेड़ में गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, भदोही. भदोही में 8 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी गांव के युवक ने दरिंदगी की। गुरुवार देर रात खेल में उसके साथ रेप किया। सीने-पेट और जांघ पर नोचा-खरोंचा। मासूम से इस कदर हैवानियत की कि उसके प्राइवेट पार्ट पर 4 टांके लगाने पड़े।
च्ची बार-बार बेहोश हो जा रही है। परिजन सिर हिला कर जगाते हैं। थोड़ी देर बाद फिर बेहोश हो जाती है।
CHC के डॉक्टर शुभांकर ने बताया- शरीर से इतना खून बह गया कि 2 यूनिट ब्लड चढ़ाना पड़ा। अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी है। ब्लड प्रेशर लो है। घटना को याद कर बार-बार बेहोश हो जा रही है। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने शुक्रवार की शाम को आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजकमल चौहान उर्फ करिया के दाएं पैर में गोली लगी है। जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बच्ची गुरुवार रात अपने दादा के साथ घर के बाहर सोई थी। तभी आरोपी उसे उठाकर जंगल की तरफ के खेत में ले गया और दरिंदगी की। बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। परिजन रातभर खोजते रहे। सुबह ढूंढते हुए घर से 1 किलोमीटर दूर जंगल की ओर गए।
दादा बोले-बच्ची की चीख सुन कर मैं पीछा दोड़ा, लेकिन वह उसे लेकर भाग गया।
वहां आरोपी का मोबाइल और शर्ट मिला। थोड़ा आगे जाने पर बच्ची बेहोशी की हालत में मिली। परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने रेप की पुष्टि की। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामला सुरियावां थाना क्षेत्र का है।

अब पढ़िए पूरा मामला...
बच्ची के दादा ने बताया कि मेरा एक बेटा और बहू है। 2 पोती और दो पोते हैं। मैं कल रात 8 बजे खाना खाने के बाद छोटी पोती के साथ घर के बाहर खाट पर सोया था। बच्ची मेरे बगल वाले खाट पर सोई थी। रात लगभग 12 बजे एक युवक आया और बच्ची को लेकर जाने लगा।

बच्ची की आवाज सुनकर मेरी नींद टूटी। मैंने युवक को दौड़ा लिया। वह बच्ची का मुंद दबाकर भागने लगा। मैंने शोर मचाया, उसके पीछे भगते समय लड़खड़ा कर गिर गया। इतने में वह दूर निकल गया। सूचना मिलते ही गांव वालों ने भी उसकी तलाश शुरू की। लेकिन बच्ची नहीं मिली।

पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची ने देर तक तलाश की। लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला। हम सुबह तक ढूंढ़ते रहे। सुबह साढ़े पांच बजे घर से 1 किमी दूर एक मोबाइल मिला, फिर शर्ट मिला। थोड़ी दूर जाने पर बच्ची बिना कपड़ों के जंगल में बेहोश मिली।

पुलिस ने तुरंत एम्बुलेंस बुलवाया। बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची। डॉग स्क्वायड की टीम ने भी जांच की। गांव वालों का भी बयान दर्ज किया।

बच्ची को इलाज के 2 घंटे बाद होश आया। इसके बाद बच्ची ने आपबीती सुनाई। उसने बताया कि युवक ने उसका मुंह दबा दिया था। फिर उसे मारा-पीटा। उसके साथ गलत काम किया। बच्ची ने कहा कि मोटा और काले रंग का आदमी था। उसे देखूंगी तो पहचान लूंगी। उसने मुझे बहुत मारा। इतना बताने के साथ ही बच्ची बेहोश हो गई।

किसी से बात नहीं कर रही
बच्ची के पिता ने बताया- बेटी बहुत डरी हुई है। वह किसी से बात नहीं कर पा रही है। घटना को याद कर रोने लगती है। डर से कांपने लगती है। कल रात पिता जी के चीखने की आवाज सुनकर मैं जागा।

तब तक गांव वाले भी आ चुके थे। मैंने पिता जी से पूछा तो बोले- बिटिया को ले लगा। हम भी उसी तरफ भागे। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी बेटी को खेत की तरफ ले गया। हम लोग सुबह तक उसे ढूंढते रहे। सुबह बच्ची मिली तो बेहोश थी।

वो कुछ बोल नहीं पा रही थी। बिना कपड़ों के देख कर मेरे होश उड़ गए। उसके शरीर पर कई जगह से खून बह रहा था। जमीन पर भी खून फैला था। मैं डर गया। किसी तरह उसे उठाकर अस्पताल लेकर भागा। डॉक्टर ने इलाज शुरू किया। बच्ची इतनी डरी है कि किसी से बात नहीं कर रही है।

भदोही पुलिस ने 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजकमल चौहान उर्फ करिया के दाएं पैर में गोली लगी है। उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी गुरुवार को सुरियावां क्षेत्र की एक दलित बच्ची को उसके घर से उठा ले गया। उसने सुनसान जगह पर बच्ची के साथ दुष्कर्म कर नग्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गया था।
भदोही पुलिस ने बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
एसपी बोले- कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ कर रहे
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया- रियावा थाना क्षेत्र के एक गांव में वनवासी परिवार रहता है। उनकी बच्ची को एक युवक उठा ले गया। जिसकी सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने वहां पहुंच कर बच्ची की तलाश की। घर से कुछ दूरी पर बच्ची मिली। बच्ची का मेडिकल कराया गया। जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। आरोपी को शुक्रवार की शाम को मुठभेड़ गिरफ्तार कर लिया।
 
 '