Today Breaking News

अखिलेश यादव के करीबी नेता को कॉलर पकड़कर पीटा, सपा नेता के भाई ने मारे 7 थप्पड़

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, कन्नौज. कन्नौज में सपा नेता के भाई ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य की पिटाई कर दी। सदर तहसील कैंपस में कॉलर पकड़कर 6-7 थप्पड़ मारे।
दोनों नेता मंगलवार दोपहर एक बजे किसी काम के लिए सदर तहसील पहुंचे थे। वकील के चैंबर में कुर्सी पर बैठने को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। किसी तरह वकील ने दोनों को शांत करके बाहर निकाला, लेकिन बाहर भी दोनों में विवाद होने लगा।

पिटने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य रजनीकांत यादव हैं। ये अखिलेश के काफी करीबी बताए जाते हैं। सपाईयों का कहना है कि जब अखिलेश प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो रजनीकांत यादव की गिनती बिना किसी अपॉइंटमेंट मिलने वालों में की जाती थी।

वहीं, आरोपी का नाम नाम लल्ला यादव है। वह सपा नेता डीएम यादव का भाई है। डीएम यादव के पास अभी जिले में कोई पद नहीं है।

मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है, सदर तहसील के बाहर दोनों में पहले बहस होती है। उसके बाद लल्ला यादव, रजनीकांत का कॉलर पकड़ लेता है। फिर लगातार 6-7 थप्पड़ मारता है। पास में खड़े कुछ लोग लल्ला यादव को पकड़कर मौके से ले जाते हैं। अभी तक इस मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।

रजनीकांत यादव पर कई आपराधिक मामले दर्ज रजनीकांत यादव की पत्नी और भाई जलालाबाद के ब्लॉक प्रमुख रहे चुके हैं। लल्ला यादव का भाई डीएम यादव एक बार रजनीकांत यादव के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य का निर्दलीय चुनाव लड़ा था। जिसमें डीएम यादव को हार मिली थी।

तब से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। रजनीकांत यादव ने सपा से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। अभी रजनीकांत यादव के पास भी कोई पद नहीं है। रजनीकांत यादव पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। लल्ला यादव खेती और व्यापार करता है। कुर्सी खाली करने को लेकर शुरू हुआ विवाद बताया जा रहा है कि रजनीकांत यादव अपने जमीन के काम से मंगलवार को सदर तहसील पहुंचे थे। जब वह वकील के चैंबर में पहुंचे तो वहां लल्ला यादव कुर्सी पर बैठे हुए थे। रजनीकांत ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लल्ला यादव से कुर्सी खाली करने को कहा। जिसको लेकर वकील के चैंबर में दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। बाहर निकलकर दोनों में मारपीट होने लगी।

मामले को लेकर सपा जिलाध्यक्ष कलीम खां ने बताया, डीएम यादव और रजनीकांत यादव समाजवादी पार्टी के ही नेता हैं। हालांकि डीएम यादव के पास पार्टी का कोई पद नहीं है। उन्होंने कहा, डीएम यादव के भाई के साथ झगड़े की जानकारी मिली है। इस मामले को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत कराया जाएगा। दोनों पक्षों को बैठाकर सुलह करवाई जाएगी।

4 किलोमीटर की दूरी पर हैं दोनों के गांव रजनीकांत यादव 4 भाई हैं। वह जलालाबाद क्षेत्र के तिलपई गांव के रहने वाले हैं। बड़ा भाई गुजरात में रहता है। जबकि तीन भाई गांव में ही रहते हैं। डीएम यादव और उनका भाई लल्ला यादव जलालाबाद क्षेत्र के ही खिवराजपुरवा गांव के निवासी हैं। जो कि रजनीकांत यादव के गांव से करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर है।
 
 '