Ganga Water Level Ghazipur: गाजीपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर नीचे, हर घंटे एक सेमी बढ़ रहा पानी
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार वर्तमान में नदी का जलस्तर 62.020 मीटर दर्ज किया गया है। यह सामान्य जलस्तर 59.906 मीटर से अधिक है।
गंगा का जलस्तर प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की दर से बढ़ रहा है। राहत की बात यह है कि अभी जलस्तर खतरे के निशान से करीब एक मीटर नीचे है। जिले की सदर तहसील के तटवर्ती क्षेत्र पहले ही प्रभावित होने लगे हैं।
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने का दावा किया है। तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। प्रशासन बाढ़ से निपटने की तैयारियों में जुटा हुआ है।