Ghazipur Flood News Update: गाजीपुर में प्रति घंटे 2 सेमी की गति से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में गंगा नदी का जलस्तर कुछ दिन स्थिर रहने के बाद मध्य रात्रि से लगातार बढ़ रहा है। दोपहर तक जलस्तर में प्रति घंटे 2 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
जिला आपदा विशेषज्ञ अशोक राय के अनुसार गंगा के जलस्तर में बढ़ाव बना हुआ है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट में गंगा का वर्तमान जलस्तर 56.300 मीटर बताया गया है। गाजीपुर में चेतावनी बिंदु 61.550 मीटर है। सामान्य जलस्तर 59.906 मीटर निर्धारित है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड से आ रहे पानी और उत्तर प्रदेश में हुई बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। हालांकि, स्थिति अभी नियंत्रण में है।
स्थानीय निवासियों के मुताबिक, कुछ दिन पहले गंगा के जलस्तर में तेज वृद्धि हुई थी। इसके बाद लगभग दो दिन तक जलस्तर स्थिर रहा। अब फिर से जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। फिलहाल कोई चिंता की बात नहीं है क्योंकि नदी का पानी अभी सामान्य जलस्तर से काफी नीचे है। जिला प्रशासन ने आने वाले दिनों में संभावित बाढ़ को देखते हुए एलर्ट जारी कर दिया है।