शराब के पैसे नहीं देने पर पत्नी को मार डाला, जान निकलने तक चाकू मारता रहा
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, आजमगढ़. आजमगढ़ में एक महिला की पति ने चाकू घोंप कर हत्या कर दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है। इस घटना के बारे में पड़ोसी ने बताया कि महिला का पति मुंबई में रहता था। चार दिन पहले ही मुंबई से आया था।
महिला का पति शराब पीने का आदी था और शराब के लिए ही पैसा मांग रहा था। पैसा ना देने पर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुड़ गई है। आरोपी की भी तलाश की जा रही है। महिला की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
जीयनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला रोशन जहां का पति नूर आलम मुंबई में रहता था। आरोपी पति शराब के नशे के लिए पैसे मांग रहा था। महिला द्वारा पैसा ना देने के बाद पति ने चाकू से महिला के ऊपर हमला कर दिया। महिला की मौत हो गई।