Today Breaking News

गाजीपुर में कुत्ते के हमले में ग्राम प्रधान घायल, बाजार से लौटते समय किया हमला

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के सैदपुर ब्लॉक की खानपुर न्याय पंचायत में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई। ग्राम पंचायत बहेरी के ग्राम प्रधान सतीश राम मोटरसाइकिल से बाजार से घर लौट रहे थे। 
रास्ते में एक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में ग्राम प्रधान को चोटें आईं।

घायल ग्राम प्रधान को तत्काल खानपुर बाजार स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां उनका इलाज किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। समाजसेवी पिंटू यादव भी अस्पताल पहुंचे और ग्राम प्रधान का हाल-चाल जाना।
 
 '