Today Breaking News

होटल से नग्न भागा प्रेमी, शादीशुदा महिला से मिलने आया था, तभी पहुंचा पति; रोड से खेतों में लगाई दौड़

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, हापुड़. हापुड़ में एक प्रेमी होटल से नग्न भागा और हाईवे पर करीब 200 मीटर तक दौड़ लगाई। इसके बाद वह खेतों में लगी फसल में जाकर छिप गया।
आरोपी युवक को पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन नाकाम रहे।
दरअसल, आरोपी युवक होटल में एक शादीशुदा महिला के साथ हम बिस्तर था। खोजबीन करते हुए महिला का पति और उसके परिजन होटल में पहुंच गए। उन्होंने होटल कर्मचारी से कमरा खुलवाया। जैसे ही महिला और उसके प्रेमी ने परिजनों को देखा, उनके होश उड़ गए।

महिला के पति ने आरोपी युवक की पिटाई की। तभी वह बिना कपड़ों के ही होटल से भाग निकला। घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। महिला ने युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर छेड़खानी, रेप का केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। महिला का पति से चल रहा विवाद गढ़ चौपला के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। उसने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी से अफेयर है।
ये आरोपी युवक है, जो होटल में बिना कपड़ों के मिला।
गुरुवार की दोपहर में पत्नी सिंभावली क्षेत्र के एक होटल में पहुंची। इसकी भनक लगते ही पति अपने परिजन और रिश्तेदारों को लेकर वहां पहुंच गया। जैसे ही उसने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर का मंजर देखते ही उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई।

पत्नी गढ़ चौपला के रहने वाले अपने प्रेमी के साथ हम-बिस्तर थी। पति और ससुरालीजनों को देख पत्नी बाथरूम में घुस गई। प्रेमी को दबोचने का प्रयास किया गया तो वह कपड़ों के बिना ही नग्न हालत में होटल के कमरे से निकलकर सीढ़ियों से उतरते हुए हाईवे पर दौड़ लगाने लगा।
आरोपी युवक कमरे से अपनी टीशर्ट उठा पाया था। कपड़े पहनने का उसे मौका तक नहीं मिला।
खेत में जाकर छिप गया आरोपी युवक महिला का पति और परिजन आरोपी युवक का पीछा करते हुए वीडियो भी बनाते रहे। आरोपी नेशनल हाईवे की सर्विस रोड से होकर खेत में जाकर छिप गया। उसे नग्न हालत में देख राहगीरों की भीड़ भी हैरत में पड़ गई।

महिला ने थाने में शिकायत की है। उसने पुलिस से बताया, आरोपी दानिश थाना गढ़मुक्तेश्वर में काली मंदिर के पास का रहने वाला है। उसने कुछ बात करने के लिए बुलाया था। इसके बाद उसे बहला फुसला होटल ले गया। जहां उसने शादी का झांसा देकर छेड़खानी की। इसका वीडियो भी बना लिया। शोर मचाने पर दानिश मौके से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया, पुलिस ने केस दर्ज किया है। जांच पड़ताल कराई जा रही है।
 
 '