Today Breaking News

बहन ने गला दबाकर भाई को मार डाला, प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया था; फिर रोने का नाटक करती रही

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. एटा में बड़ी बहन ने प्रेमी संग मिलकर अपने 13 साल के भाई की हत्या कर दी। भाई ने बहन को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस पर दोनों ने मिलकर उसे मार डाला।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बहन भी नाबालिग है। उन्होंने पुलिस को बताया, प्रेमी ने हाथ पकड़ा और बहन ने गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। मामला जलेसर थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी ने बताया, विनय वर्मा (23) का मृतक की बहन से अवैध संबंध था। शनिवार को परिवार के एक बच्चे का एक्सीडेंट हो गया था। लड़की की मां उसे देखने अस्पताल चली गई। पिता शाम को खेत में सोने चला गया। घर में एक बेटा और बेटी थी।

देर रात बेटी ने गांव के ही अपने प्रेमी को घर बुला लिया। देर रात लड़की का भाई बाथरूम जाने के लिए जगा तो दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिस पर वह विरोध करने लगा।

बहन ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इस पर बहन ने गुस्से में भाई को पकड़ लिया। फिर उसके प्रेमी विनय ने उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद बहन ने भाई का लगा दबा दिया। मौत के बाद दोनों ने लाश को उठाकर खाट पर रख दिया।

इसके बाद आरोपी विनय मौके से भाग गया। सुबह हुई तो बहन चिल्ला-चिल्ला कर रोने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पिता ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर फारेंसिक टीम ने जांच की। पिता ने अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज करा दी। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबा कर हत्या की पुष्टि हुई। जिस रात हत्या हुई, उस रात घर में सिर्फ भाई बहन ही थे। इस लिए शक के आधार पर लड़की से पूछताछ हुई। पहले उसने मना किया। फिर कड़ाई पूछने पर जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोप बहन ने बताया, गांव के ही विनय से मैं प्यार करती हूं। गांव के ही दुकान पर वह आता था। वहीं मेरी उससे मुलाकात हुई। फिर दोनों में बात होने लगी। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। उसका घर मेरे घर से 150 मीटर की दूरी पर है।

उस रात जब घर में मां पिता नहीं थे तो मैंने उसे मिलने के लिए बुलाया। लेकिन मेरे भाई ने दोनों को देख लिया। वो बोला मैं पापा को बता दूंगा। मैंने बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं मान रहा था। तब तक मैने उसे पकड़ लिया। मुझे पकड़ता देख विनय ने इसका हाथ पकड़ लिया।

भागना चाहा तो मैंने पकड़ लिया फिर उसका लगा दबा दिया। वो तड़पते हुए जमीन पर गिर गया। हाथ पैर शांत हुए तो हमने उसे छोड़ दिया। फिर दोनों ने मिलकर उसे खाट पर लिटा दिया। भाई की मौत होते ही विनय मौके से फरार हो गया।

इसके बाद मुझे शक हुआ भाई की सांस तो नहीं चल रही है। इसके बाद उसकी नब्ज चेक की। फिर उसके सीने पर बैठ कर दोबारा उसका लगा दबा दिया। फिर मैं अपने कमरे में चली गई।
 
 '