गाजीपुर में 22 पारिवारिक विवादों में से 2 का मध्यस्थता से समाधान
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र ने मध्यस्थता के माध्यम से अलग हुए दो परिवारों को फिर से एक साथ लाने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में 7 अगस्त 2025 को महिला सहायता प्रकोष्ठ में पति-पत्नी के विवाद से संबंधित कुल 22 प्रकरणों की सुनवाई की गई। इनमें से काफी समय से विवादित चल रहे दो मामलों में दोनों पक्षों को बैठाकर मध्यस्थता के माध्यम से बिना किसी दबाव के सुलह कराई गई। दोनों जोड़े राजी-खुशी से गिले-शिकवे भुलाकर एक साथ रहने को तैयार हो गए।
आठ प्रकरणों में मध्यस्थता विफल होने के कारण विधिक कार्यवाही का सुझाव देते हुए पत्रावली बंद कर दी गई। छह परिवारिक विवादों में कुशलता प्रकट होने के बाद पत्रावली बंद की गई। शेष छह परिवारिक विवादों में मध्यस्थता न होने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई।
इन सभी प्रकरणों के निस्तारण में काउंसलर कमरूद्दीन, पूजा श्रीवास्तव, महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी शशि सिंह, महिला आरक्षी संध्या, सोनाली, रागिनी, सबिता, अभिलाषा, आरक्षी शिव शंकर यादव और महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।