गाजीपुर में नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, लड़की को शादी का झांसा दिया युवक
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में बरेसर पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को भगाने के आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी शकील रौशन को रसूलपुर नहर पुलिया के पास से पकड़ा गया।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडे के अनुसार, एक महिला ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई थी। उसकी 15 वर्षीय बेटी गुरुवार सुबह पढ़ाई के लिए घर से निकली थी।
दोपहर तीन बजे तक लड़की घर नहीं लौटी। परिजनों की खोजबीन में पता चला कि एक युवक उसे शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पांडेय अपनी टीम के साथ कार्रवाई में जुटे। पूछताछ में पता चला कि आरोपी गंगोली थाना कासिमाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।
