दूल्हे को दूध पिलाकर बेहोश किया...प्राइवेट पार्ट पर लात मारी, कैश-जेवर ले भागी दुल्हन
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, कानपुर. कानपुर में शादी के तीसरे दिन एक दुल्हन ससुराल से भाग गई। दूल्हे ने बिचौलियों के जरिए 1.10 लाख रुपए देकर आजमगढ़ की लड़की से शादी की थी।
दुल्हन ने 30 अगस्त की रात को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर दूल्हे को पिला दिया। इसके बाद प्राइवेट में कई लात मारी। फिर अलमारी में रखे जेवर और कैश समेटकर भाग निकली। दूल्हे ने सोमवार को बिचौलियों और दुल्हन के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामला कानपुर से सटे बिल्हौर इलाके का है।
3 बिचौलियों के जरिए कराई थी शादी बिल्हौर के महाराणा प्रताप नगर में रहने वाले महेश गुप्ता ने बताया कि उनके इकलौते बेटे रमन की शादी नहीं हो रही थी। इस वजह से उन्होंने अपने बेटे की शादी के लिए 3 बिचौलियों से संपर्क किया था। उन लोगों ने 1.10 लाख रुपए लिए। 27 अगस्त को रमन की शादी आजमगढ़ में जोकहरा की रहने वाली सलमान की बेटी सोनल से कराया। शादी के बाद उसे विदा कराकर घर लाए थे।
![]() |
| ये तस्वीर सोनल और रमन की शादी की है। |
30 अगस्त को वह जेवरात और कैश लेकर भाग निकली। सुबह परिवार के लोगों ने दूल्हे को बेहोश हालत में देखा तो परेशान हो गए। दुल्हन घर से गायब मिली। परिवार के लोग दूल्हे को अस्पताल लेकर भागे, जहां उसका इलाज चल रहा है। कई घंटे इलाज के बाद दूल्हे को होश आया। हम लोगों ने इतनी मेहनत से पैसे जुटाए थे, वो सब कुछ लेकर चली गई।
जान से मारने का किया प्रयास रमन ने बताया, सोनल ने 30 अगस्त की रात को उसे कमरे में ले गई। फिर दूध में नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया। इस दौरान उसने प्राइवेट पार्ट में भी गंभीर चोट पहुंचाई। इससे उसकी जान जाते-जाते बची है।
रमन के चाचा सुरेश गुप्ता ने बताया, सोनल 1 लाख रुपए कैश, सोने की चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र, पायल, बाली समेत अन्य लाखों के जेवरात लेकर भागी है। काफी तलाश के बाद भी जब दुल्हन का कोई सुराग नहीं मिला, तब परिवार वालों को पूरा मामला समझ में आया कि उनके साथ ठगी हुई है। शादी का झांसा देकर उन्हें लूटा गया है।
DCP वेस्ट दिनेश त्रिपाठी ने बताया-
मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज करके शादी के नाम पर ठगी करने वाली लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह में शामिल पूरे गैंग का पर्दाफाश किया जाएगा। पुलिस की दो टीमों को इस वारदात को खुलासा करने के लिए लगाया गया है।

