Today Breaking News

गाजीपुर में विदेशी सैलानियों ने किया ऐतिहासिक लॉर्ड कार्नवालिस मकबरे का दीदार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. वाराणसी से कोलकाता जा रही राजमहल क्रूज गाजीपुर के नवापुरा स्थित साईं मंदिर घाट पर पहुंची। क्रूज में 18 विदेशी सैलानी सवार थे। गंगा की लहरों के बीच सफर करते हुए सभी पर्यटक उत्साहित नजर आए।
सैलानियों ने घाट से गोरा बाजार का रुख किया। वहां उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल लॉर्ड कार्नवालिस के मकबरे का भ्रमण किया। सभी ने मकबरे की वास्तुकला की सराहना की। विभिन्न देशों से आए इन पर्यटकों ने गंगा जलमार्ग की यात्रा को विशेष बताया।
स्कॉटलैंड से आईं सैलानी आलीन का भारत से खास रिश्ता है। उनका जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके दादाजी भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं। पति के साथ भारत भ्रमण पर आईं आलीन ने अपनी जन्मभूमि से जुड़ाव पर खुशी जताई। उन्होंने गंगा जलमार्ग की यात्रा और क्रूज की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।
 
 '