Today Breaking News

गाजीपुर में लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू, घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शनिवार से शुरू हो गया है। पहले दिन व्रती महिलाएं लौकी बात का सेवन करती हैं। जबकि रविवार को खीर और पुरी का परंपरागत सेवन किया जाता है। सोमवार की शाम को व्रती महिलाएं अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य देती हैं। अगले दिन मंगलवार की सुबह उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस महापर्व का समापन होता है।
छठ पूजा को लेकर घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गंगा नदी में अभी पानी की धारा तेज है और घाटों की गहराई अधिक है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने नाव, गोताखोर और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

लोक आस्था के इस महापर्व पर पूजा के साथ-साथ छठ गीतों की परंपरा भी घरों में गूंजती है। इस क्रम में स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के गीतों की प्रस्तुति देने वाली शंभू उपाध्याय ने भी छठ गीत प्रस्तुत किए। जिससे माहौल और भी खास बन गया।
 
 '