गाजीपुर पुलिस अधीक्षक ने किया बड़ा फेरबदल, 11 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी, SHO और SO बदले
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने जिले के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत 11 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमें कई थानों के प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष शामिल हैं।
इस फेरबदल में निरीक्षक दीनदयाल पाण्डेय को गहमर थाना का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वे इससे पहले कोतवाली में तैनात थे। वहीं, महेन्द्र सिंह को करण्डा थाना से हटाकर कोतवाली थाना का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्र को गहमर थाना से सैदपुर थाना का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जो पूर्व में डीसीआरबी प्रभारी थे, अब रामपुर मांझा थाना के प्रभारी निरीक्षक होंगे। योगेन्द्र सिंह को सैदपुर थाना से दिलदारनगर थाना का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
अन्य नियुक्तियों में, बिन्द कुमार को रामपुर मांझा थाना से हटाकर डीसीआरबी प्रभारी बनाया गया है। अशोक कुमार मिश्र, जो पहले दिलदारनगर थाना प्रभारी थे, अब प्रॉपर्टी सीजर सेल के प्रभारी होंगे। विजय प्रताप सिंह को प्रॉपर्टी सीजर सेल प्रभारी से वाचक पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।
उपनिरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह को खानपुर थाना से करण्डा थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। राजीव कुमार पाण्डेय को बरेसर थाना से खानपुर थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अतुल कुमार मिश्र, जो पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पीआरओ थे, अब जंगीपुर थाना के थानाध्यक्ष होंगे।

