Today Breaking News

गाजीपुर में 6 निरीक्षक, 8 उपनिरीक्षक, 22 सिपाही का तबादला

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर पुलिस विभाग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने व्यापक स्तर पर फेरबदल किया है। जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से कुल 36 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है।
स्थानांतरित किए गए पुलिसकर्मियों में 6 निरीक्षक, 8 उपनिरीक्षक और 22 आरक्षी शामिल हैं। इन 22 आरक्षियों में 5 महिला आरक्षी भी सम्मिलित हैं।

निरीक्षकों में धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, राज नारायण, राजू, अशोक कुमार गुप्ता, रमेश कुमार और शैलेन्द्र प्रताप सिंह को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उपनिरीक्षक स्तर पर लक्ष्मण यादव, देवेन्द्र कुमार साहू, अशोक कुमार गुप्ता, रमेश कुमार, शैलेन्द्र प्रताप सिंह सहित आठ उपनिरीक्षकों के थानों में बदलाव किया गया है।

आरक्षियों में रामजीत यादव, संदीप कुमार, दिलीप कुमार, धीरेन्द्र कुमार, शिव प्रकाश, दुर्गा सिंह, बलराम, यशवंत वर्मा, जितेन्द्र कुमार यादव, दुर्गेष कुमार खरवार, रूस्तम हुसैन, अवधेश कुमार सिंह, केशव कुमार निषाद, मुकेश कुमार दूबे, माधवेन्द्र सिंह, वीरू कन्नौजिया, रवि शंकर चौधरी, सत्येन्द्र कुमार, पवन कुमार मिश्रा, राम कुमार जायसवाल, कमलेश और विपिन कुमार गौतम का स्थानांतरण हुआ है। इसके अतिरिक्त, पाँच महिला आरक्षी शांति देवी, सविता भारती, अमिता देवी, प्रतिभा शुक्ला और अर्चना त्रिवेदी को भी स्थानांतरित किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, यह तबादला अभियान प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनहित को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इसका उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक दक्ष एवं पारदर्शी बनाना है।
 
 '