गाजीपुर अफीम फैक्ट्री में मनाया गया 205वां स्थापना दिवस, कर्मचारियों को बेहतर कार्य के लिए किया प्रोत्साहित
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर स्थित सरकारी अफीम एवं अल्कलॉइड वर्क्स ने 5 दिसंबर को अपना 205वां स्थापना दिवस मनाया। 1820 में स्थापित यह संस्था देश की महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करती है। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है।
समारोह के मुख्य अतिथि चीफ़ कंट्रोलर ऑफ द फैक्ट्रीज (CCF) सतेन्द्र माथुरिया थे। उन्होंने अपने संबोधन में संस्था के इतिहास, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। माथुरिया ने कर्मचारियों को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता फैक्ट्री के महाप्रबंधक दौलत कुमार ने की। उन्होंने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों, अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। कुमार ने कहा कि सभी की सहभागिता से संस्था प्रगति कर रही है।
स्थापना दिवस पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वर्क्स इंजीनियर पंकज कुमार श्रीवास्तव ने किया। उनकी एंकरिंग को उपस्थित लोगों ने सराहा।
वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति का योगदान रहा। इसमें टीपू सुल्तान अजहर (मैनेजर), संजय कुमार यादव (ALWC) और चन्दन हरिजन (STO) शामिल थे।
