गाजीपुर में 2 इंस्पेक्टर समेत 5 उपनिरीक्षकों का तबादला
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ने जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस क्रम में कुल 7 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जिनमें 2 निरीक्षक और 5 उपनिरीक्षक शामिल हैं। ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक राज नारायण को प्रभारी निरीक्षक करंडा से हटाकर प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद बनाया गया है। वहीं, निरीक्षक नंद कुमार तिवारी को प्रभारी थाना कासिमाबाद से स्थानांतरित कर पुलिस लाइन भेजा गया है।
उपनिरीक्षकों में अशोक कुमार गुप्ता को थानाध्यक्ष रामपुर मांझा से हटाकर थानाध्यक्ष करंडा की जिम्मेदारी दी गई है। बृजेश कुमार को थानाध्यक्ष नंदगंज से थानाध्यक्ष बहरियाबाद बनाया गया है।
इसी कड़ी में उपनिरीक्षक अतुल कुमार मिश्रा को थानाध्यक्ष जंगीपुर से हटाकर थानाध्यक्ष नंदगंज भेजा गया है। शिवमणि त्रिपाठी को प्रभारी चौकी लोटनइमली थाना कोतवाली से थानाध्यक्ष जंगीपुर का कार्यभार सौंपा गया है।
कृष्ण प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष बहरियाबाद से थानाध्यक्ष रामपुर मांझा स्थानांतरित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि ये स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता और बेहतर पुलिसिंग को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। संबंधित थानों में कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
