Today Breaking News

गाजीपुर के दो हेड कांस्टेबल गणतंत्र दिवस पर रजत पदक से होंगे सम्मानित

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के दो हेड कांस्टेबल अंगद गिरि और राकेश कुमार दुबे को गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर 'प्रशंसा चिन्ह रजत पदक' से सम्मानित किया जाएगा। वर्तमान में, ये दोनों प्रयागराज कमिश्नरेट के गंगानगर जोन सर्विलांस सेल में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात हैं।
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा उनकी शौर्यपूर्ण और सराहनीय सेवा के लिए यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। उन्हें 26 जनवरी, 2026 को संबंधित रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान मेडल और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
लखनऊ पुलिस मुख्यालय ने इस सम्मान के लिए 715 अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची जारी की है। इस सूची में प्रयागराज कमिश्नरेट से हेड कांस्टेबल अंगद गिरि और राकेश कुमार दुबे का नाम भी शामिल है।

अंगद गिरि अयोध्या गिरि के पुत्र हैं, जबकि राकेश कुमार दुबे राजेंद्र प्रसाद दुबे के पुत्र हैं। दोनों 2011 बैच के मुख्य आरक्षी हैं। अंगद गिरि मूल रूप से गाजीपुर जिले के चौरंगी चक गांव के निवासी हैं, वहीं राकेश कुमार दुबे गाजीपुर के सलारपुर करंडा गांव के रहने वाले हैं।
 
 '