Today Breaking News

गाजीपुर ददरी घाट पर गंगा में झाग, गंदगी से श्रद्धालु परेशान

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर शहर के ददरी घाट पर गंगा नदी में सफेद झाग आने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंगा स्नान के लिए पहुंचे लोग गंदे और झागयुक्त पानी को देखकर स्नान करने से कतरा रहे हैं। श्रद्धालुओं को संक्रमण और बीमारी फैलने का डर सता रहा है।
श्रद्धालुओं का कहना है कि गंगा घाटों पर गंदगी भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। प्रशासन द्वारा गंगा घाटों की नियमित सफाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन ददरी घाट की मौजूदा स्थिति इन दावों के विपरीत है। घाटों पर कूड़ा-करकट, प्लास्टिक और अन्य गंदगी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है, जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा हो रही है।

स्थानीय लोगों और गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं ने बताया कि पिछले कई दिनों से गंगा में ऊपर से सफेद झाग बहकर आ रहा है। इससे पानी की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने गंगा की सफाई पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद गाजीपुर के घाटों की खराब स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वाराणसी, प्रयागराज और मथुरा जैसे शहरों की तुलना में यहां की सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है।
 
 '