Today Breaking News

गाजीपुर में 44 बच्चों के अभिभावकों को नोटिस दिया, 33 का काटा चालान

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में यातायात पुलिस, परिवहन विभाग और जिला विद्यालय निरीक्षक की एक संयुक्त टीम ने शहर के अलग-अलग स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान करीब 44 बच्चे दोपहिया वाहनों से स्कूल आते पाए गए। जांच में यह पाया गया कि ये बच्चे मोटर वाहन अधिनियम (MV ACT) के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।
टीम ने सभी बच्चों के अभिभावकों को नोटिस जारी किया और स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने बच्चों को वाहन से स्कूल न भेजें। अभिभावकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति होने पर प्रवर्तन की कार्रवाई की जाएगी।

इसके बावजूद कुछ बच्चे अभी भी अपने वाहनों से स्कूल आते पाए गए, जिनके खिलाफ तत्काल प्रवर्तन की कार्रवाई की गई। जनवरी माह से अब तक कुल 33 बच्चों के वाहनों का चालान काटा जा चुका है। यातायात विभाग ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
 '